भारत सरकार ने कुछ दिन पहले PUBG Mobile समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। PUBG Mobile भारत में पॉपुलर गेमिंग ऐप है। PUBG Mobile को भारत में बैन किए जाने के बाद Google Play Store और Apple App Store ने रिमूव कर दिया है। Also Read - PUBG New State Game भारत में लॉन्च होगा या नहीं, जानिए ऐसी 5 बड़ी बातें
एंड्रॉयड और iOS यूजर्स अब भारत में PUBG Mobile ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। हालांकि जिन यूजर्स के स्मार्टफोन पर PUBG Mobile गेम इंस्टॉल है वे फिलहाल इस गेम को खेल पा रहे हैं। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से ऐप के हटाए जाने के बाद दूसरे स्टेप में भारत के इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर PUBG Mobile के एक्सेस को ब्लॉक कर देंगे। Also Read - Valheim Game बन रहा नया PUBG! सिर्फ 3 हफ्ते में 10 हजार साल के बराबर खेला गया गेम
गूगल प्ले स्टोर पर PUBG Mobile सर्च करने पर आपको यह प्ले स्टोर की लिस्टिंग में दिखाई देगा लेकिन जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो यह आपको फिर से प्ले स्टोर पर रियारेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में अब पबजी मोबाइल गेम को भारत में डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। गूगल कुछ दिनों में इसे इंडिया के प्ले स्टोर लिस्टिंग से पूरी तरह रिमूव कर देगा। PUBG Mobile के साथ गेम के लाइट वर्जन PUBG Mobile Lite को भी प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से रिमूव कर दिया गया है। Also Read - PUBG: New State में होगी 2051 की 'जंग', जानिए कैसे PUBG Mobile से है अलग
PUBG Mobile, Tiktok समेत अब तक 224 एप हुए बैन
गौरतलब है कि भारत सरकार ने अभी तक चीन की कुल 224 एप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स में TikTok, PUBG समेत कई पॉप्युलर एप्स हैं। भारत सरकार ने पहले चरण में 59 चाइनीज एप्स को बैन किया था और इसके बाद 47 और चाइनीज एप्स को बैन कर दिया गया था। अब भारत सरकार ने 118 एप्स को बैन किया है।
ये एप्स नेशनल सिक्योरिटी और यूजर्स प्राइवेसी का उल्लंघन करती हैं। इससे पहले रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि मिनिस्ट्री ऑफ टेलीकॉम ( Ministry of Telecom) के निशाने पर 275 एप्स हैं जो सरकार के रडार पर थी। अब भारत सरकार ने एक बार फिर इनमें से 118 एप्स को बैन कर दिया है।