Free Fire x BTS: गरेना फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स में पॉप्युलर K-Pop ग्रुप BTS के साथ क्रॉसओवर शुरू हो चुका है। गेम डेवलपर ने इस कैम्पेन के तहत फ्री फायर में 7 एक्सक्लूसिव आउट्फिट या कॉस्च्यूम बंडल जोड़े हैं, जिन्हें हासिल करने के लिए प्लेयर्स को BTS क्रिस्टल इस्तेमाल करने होंगे। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद Clash Squad में हुए बड़े बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
गेम में इन क्रिस्टल को हासिल करने के लिए कई सारे तरीके हैं। हम यहां पर आपको बताएंगे कि आप इन्हें किस तरह पा सकते हैं और इनकी मदद से कैसे BTS बंडल को क्लेम कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX के 13 कैरेक्टर में हुआ बदलाव, जानें अब किसकी स्किल है सबसे ताकतवर
Free Fire x BTS: कैसे मिलेंगे BTS क्रिस्टल
Garena Free Fire और Free Fire MAX में BTS Bundle Up इवेंट 25 मार्च से लेकर 23 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान आप BTS क्रिस्टल जमा कर सकते हैं और इन्हें BTS बंडल के बदले रिडीम कर सकते हैं। आइए देखते हैं कि आप इन क्रिस्टल को कैसे हासिल कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update Download Link: एंड्रॉयड और iOS डिवाइस में कैसे डाउनलोड करें लेटेस्ट पैच अपडेट
Neon Stick Tokens: फ्री फायर में Nenon Stick इवेंट शुरू हो चुका है। यहां आपको मिशन पूरे करके Neon Stick Tokens मिलेंगे। इन्हें आप 2 अप्रैल से BTS क्रिस्टल के बदले रिडीम कर सकते हैं।
Spend 2000: इस इवेंट के तहत आपको फ्री फायर में 2000 डायमंड खर्च करने पर BTS क्रिस्टल मिलेगा। 2000 डायमंड की कीमत लगभग 1,800 रुपये के आस-पास पड़ेगी।
Moco Store: इस स्टोर में मौजूदा वक्त पर खास इनाम BTS क्रिस्टल है। इसे आप डायमंड की मदद से स्पिन करके जीत सकते हैं। आपको पहले अपने प्राइज पूल में क्रिस्टल को जोड़ना होगा और फिर उसके बाद स्पिन करना होगा। हर बार स्पिन के लिए डायमंड की संख्या बढ़ती रहेगी।
मौजूदा वक्त पर Garena Free Fire और Free Fire MAX में यही तीन इवेंट्स ऐसे हैं, जिनकी मदद से आप BTS क्रिस्टल हासिल कर सकते हैं। लेकिन गेम में आगे और भी ऐसे इवेंट्स आएंगे, जिनमें हिस्सा लेकर आप इन क्रिस्टल को जीत सकते हैं।