Garena Free Fire MAX में कई कॉस्मेटिक आइटम जैसे आउटफिट, बंडल्स और वेपन मिलते हैं। ये प्लेयर्स के गेम को मजेदार बनाते हैं और जीतने में गेमर्स की मदद करते हैं। इन आइटम्स को इवेंट के जरिए फ्री में भी पाया जा सकता है। इस समय गेम में Mystery Madness इवेंट चल रहा है। इसमें गेमर्स को फ्री में आउटफिट मिल रहा है। आइये, जानें फ्री में कैसे पा सकते हैं फ्री फायर मैक्स में आउटफिट। Also Read - Free Fire MAX में आधी कीमत में मिल रहे रूम कार्ड, सीमित समय के लिए है ऑफर
Free Fire MAX Mystery Madness Event
नया Mystery Madness इवेंट गेम में चल रहा है। यह 13 जुलाई तक लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि अभी प्लेयर्स को पास आउटफिट पाने के लिए काफी समय है। इस इवेंट में ग्रैंड प्राइज के तौर पर कुल 22 बंडल्स मिल रहे हैं। हालांकि, गेमर्स के पास प्लेन कैप्चर करके इन 22 में से किसी एक को रैंडम तरीके से लेने का ही ऑप्शन होगा। Also Read - Free Fire MAX में अगले एक महीने तक ऐसे पाएं 4 शानदार बंडल्स, बिल्कुल आसान है तरीका
रिवॉर्ड पाने के करना होगा यह काम
सबसे पहले प्लेयर्स को प्लेन पर कब्जा करना होगा। इसके बाद उन्हें स्पेशल मिशनों का एक सेट दिया जाएगा, जो हर रोज सुबह 4:00 बजे रीसेट होता रहेगा। फिर प्लेयर्स को की टोकन मिलेंगे, जिन्हें एक्सचेंज करके गेमर्स अपनी पसंद का आइटम ले पाएं। कितने टोकन पर कौन सा बंडल मिलेगा, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code 12 August 2022: फ्री में पाएं धांसू कैरेक्टर और लीजेंड्री वाउचर्स, जानें क्लेम करने का तरीका
बंडल पाने के लिए चाहिए होंगे इतने टोकन
रेगुलर बंडल के लिए 10-20 टोकन की जरूरत होगी। वहीं, एक्सक्लूसिव बंडल के लिए 40-50 टोकन चाहिए होंगे। यह इवेंट गेम में कई समय तक लाइव है। इस कारण अच्छे प्लेयर्स के पास अच्छा मौका है। वे समय रहते टास्क पूरा करके फ्री आइटम पा सकते हैं।
कैसे पाएं रिवॉर्ड?
- सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें। उसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।
- वहां Mystery Madness इवेंट ओपन करें।
- इसके बाद प्लेयर्स को कैप्चर करें बटन पर क्लिक करके प्रतिद्वंद्वी के प्लेन पर कब्जा करना होगा।
- फिर उन्हें एक प्राइज पूल और डेली मिशन का एक सेट मिलेगा। समय खत्म होने से
- पहले उन्हें पर्याप्त टोकन पाने के लिए मिशन पूरे करने होंगे।
- पर्याप्त की टोकन पाने के बाद प्लेयर्स अनलॉक रिवॉर्ड टैब में जाएं। यहां अपने पसंदीदा आइटम के नीचे दिए गए Claim बटन पर क्लिक करके उसे पा लें।