Free Fire MAX में कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। इसमें कैरेक्टर, इमोट और पेट समेत कई चीजें शामिल हैं। आमतौर पर इन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं, जो कि असली के पैसों से आते हैं। इस कारण प्लेयर्स फ्री में इन आइटम को पाने की कोशिश में लगे रहते हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Codes 17 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें Gun Skins और Characters
गेम के डेवलपर ने कुछ नए इवेंट गेम में ऐड किए हैं, जो प्लेयर्स को फ्री में पेट (Pet) पाने का मौका दे रहे हैं। आज हम इस आर्टिकल में इंडियन सर्वर के प्लेयर्स को इस सप्ताह फ्री में पेट पाने के कई तरीके बताने वाले हैं। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Free Fire MAX के सोलो बनाम स्क्वाड रैंक मैच में आसानी से मिलेंगे Booyah, अपनाएं ये टिप्स
Free Fire MAX में इस सप्ताह ऐसे पाएं पेट
लोकप्रिय पेट पाने के लिए इस समय गेम में प्लेयर्स को 2 मौके मिल रहे हैं। गेमर्स Free Fire MAX Exclusive और Friend Referral के जरिए फ्री में धांसू पेट पा सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX की टॉप 5 Assault Rifle, जिनका डैमेज है गेम में सबसे ज्यादा
Free Fire MAX Exclusive
इस इवेंट में प्लेयर्स आसानी से बिना डायमंड खर्च किए फ्री में पेट पा सकते हैं। पेट के अलावा इसमें और भी कई प्रीमियम आइटम मिल रहे हैं। पेट के लिए गेम में 14 मई से एक लॉग इन इवेंट शुरू हुआ है और यह 21 मई तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को Mr. Waggor, Dreki और Spirit Fox पेट पाने का मौका मिल रहा है। इन्हें पाने के लिए गेमर्स को 14-21 मई के बीच में फ्री फायर मैक्स में लॉग इन करना होगा। इसके बाद वे इन पेट के लिए क्लेम कर सकते हैं।
Friend Referral
Friend Referral इवेंट गेम में 13 अप्रैल से शुरू हो गया है और 24 अप्रैल तक चलेगा। इस इवेंट के जरिए प्लेयर Detective Panda पा सकते हैं। इसे फ्री में अनलॉक करने के लिए प्लेयर्स को अपने इन-गेम दोस्तों को अपनी FF आईडी पर इनवाइट भेजने के लिए कहना होगा। इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है।
- लेवल 5 पर Double EXP कार्ड (3 दिन के लिए होगा मान्य)
- लेवल 7 पर Bounty Playcard (3 दिन के लिए होगा मान्य)
- लेवल 9 पर Prime Suspect Bundle (Top part) (30 दिन के लिए होगा मान्य)
- लेवल 10 पर Detective Panda (हमेशा के लिए)
जैसे-जैसे प्लेयर्स अलग-अलग लेवल पर बढ़ते जाएंगे। ऊपर बताए गए रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे।