Free Fire MAX गरेना फ्री फायर का एक हेवी वर्जन है, जिसे सितंबर 2021 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Free Fire के इस एडवांस वर्जन को लॉन्च करने का मुख्य कारण यूजर्स को ग्राफिक्स, विजुअल्स समेत तमाम चीजों पहले से बढ़िया गेमप्ले एक्सपीरियंस देना था। Also Read - Free Fire MAX में OB34 Update के बाद इन 5 कॉस्ट्यूम सेट का करें यूज, फिर हर मैच में कैरेक्टर दिलाएगा जीत
हालांकि अब इस गेम के स्टैंडर्ड वर्जन यानी फ्री फायर को भारत में बैन कर दिया गया है। इस वजह से फ्री फायर खेलने वाले लगभग सभी गेमर्स Free Fire MAX को डाउनलोड कर रहे हैं। चूंकि गरेना के दोनों वर्जन वाले गेम एक ही सर्वर पर चलते हैं तो ऐसे में गेमर्स अपनी पुरानी आईडी से ही फ्री फायर मैक्स भी खेल सकते हैं। ऐसे में बहुत सारे यूजर्स को फ्री फायर मैक्स में लॉगिन करने में परेशानी आ रही है। Also Read - Free Fire MAX में आज फ्री मिलेगी Shani कैरेक्टर, जीतने के लिए करना होगा यह काम
यूजर्स जब भी अपने मोबाइल फोन में Free Fire Max को खोलते हैं तो उन्हें एक नोटिफिकेशन आता है, जिसमें “Network Connection Error” लिखा होता है। ये परेशानी किसी-किसी क्षेत्रों में कुछ-कुछ यूजर्स को हो सकती है लेकिन एक साथ सभी यूजर्स को नहीं हो सकती है। ऐसे में गेमर्स के पास धैर्य रखने और इंतजार करने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बचता है। हालांकि हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिसे आप नेटवर्क प्रॉब्लम होने पर यूज कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Craftland Room Card, करना होगा यह छोटा सा काम
1. नेटवर्क बदलें
आप अपने सिम नेटवर्क, हॉटस्पॉट या वाई-फाई नेटवर्क को बदलें और उसके बाद फ्री फायर मैक्स को ओपन करें। उसके बाद शायद आप बैटल रॉयल गेम्स खेल पाएंगे।
2. ऐप डेटा क्लियर करें
गेमर्स को ऐप डेटा क्लियर करना चाहिए और फिर से फ्री फायर मैक्स को अपने डिवाइस में खोलकर खेलना चाहिए। इससे भी गेमर्स की प्रॉब्लम सोल्व हो सकती है।
3. सर्वर स्टेट्स
गेमर्स को एक बार सर्वर का स्टेट्स भी चेक करना चाहिए। गेमर्स इन सर्वर स्टेट्स को चेक करके या रिसेट करके गेम खेल सकते हैं। आजकल इंडियन सर्वर पर होली बेस्ड इवेंट्स चल रहे हैं। गेमर्स इसका भरपूर आनंद उठा सकते हैं।