Merge Master मोबाइल गेम ने हाल ही में पॉपुलैरिटी की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया था। फरवरी 2022 में यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल गेम था। मगर, मार्च के महीने में यह गेम फ्री फायर और सबवे सर्फर को पछाड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। Also Read - TikTok कंपनी के मोबाइल गेम्स मचा रहे धमाल, एक साल में कमाए हजारों करोड़ रुपये
सेंसर टावर की ताजा खबर के मुताबिक, मार्च 2022 में Merge Master दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल गेम बन गया है। इस महीने इस गेम को 28.3 मिलियन (2.83 करोड़) बार डाउनलोड किया गया है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX के टॉप 5 वेपन, जो एक शॉट में कर देते हैं दुश्मन का काम तमाम
Merge Master को मार्च 2022 में किया गया सबसे ज्यादा डाउनलोड
सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल गेम्स की कैटेगरी में Merge Master को मार्च 2022 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। इस गेम के सबसे ज्यादा डाउनलोड (38 प्रतिशत) भारत से आए हैं। Also Read - Netflix Games का जलवा! 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड, जानें सबसे पॉपुलर कौन
Garena Free Fire जनवरी और फरवरी की लिस्ट में टॉप पर था, लेकिन मार्च 2022 में यह डाउनलोड के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस गेम को 2.55 करोड़ बार डाउनलोड किया गया था। पिछले साल मार्च के मुकाबले यह 41.8 प्रतिशत ज्यादा है। इस महीने भी गेम के सबसे ज्यादा डाउनलोड (35.5 प्रतिशत) भारत से आए हैं।
मार्च 2022 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले मोबाइल गेम की लिस्ट को आप नीचे देख सकते हैं:
- Merge Master
- Garena Free Fire
- Subway Surfers
- Army Commander
- Fill The Fridge
- Roblox
- Fishdom
- Ludo King
- PUBG Mobile
- Candy Crush Saga