सोनी के PlayStation 5 की भारतीय बाजार में आधिकारिक एंट्री की पुष्टि हो गई है। यह गेमिंग कंसोल भारत में 2 फरवरी को लॉन्च होगा। जबकि PS5 के लिए प्री-ऑर्डर की शुरुआत 12 जनवरी से हो रही है। सोनी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। कंपनी ने बताया है कि PlayStation 5 के लिए प्री-ऑर्डर 12 जनवरी को 12 बजे से शुरू हो रहे हैं और यह आखिरी यूनिट तक जारी रहेंगे। यह गेमिंग कंसोल 12 नवंबर को कई बाजार में लॉन्च हो गया था। जबकि यह वैश्विक बाजार में यह 19 नवंबर को लॉन्च हुआ। उम्मीद दी कि यह कंसोल भारतीय बाजार में 2020 के अंत तक लॉन्च हो जाएगा। हालांकि कंपनी इस साल 2021 के दूसरे महीने में इस बाजार में लॉन्च कर रही है। Also Read - Sony Xperia 1 III के फीचर्स हुए लीक, 16GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा ये दमदार फोन
PlayStation 5 की लॉन्चिंग, कीमत और प्री-ऑर्डर
सोनी ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि यह गेमिंग कंसोल भारत में 2 फरवरी को लॉन्च होगा। इसके प्री-ऑर्डर 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। PS5 को Amazon, Flipkart, Croma, RelianceDigital, Games The Shop, Sony Center, Vijay Sales समेत कई अन्य ऑथराइज्ड रिटेल पॉटनर्स के यहां से खरीदा जा सकता है। Also Read - Asus ZenFone 8 Series जल्द होगी लॉन्च, सामने आए स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग से पहले ही भारतीय बाजार में इसकी कीमतों का ऐलान कर दिया है। भारत में इसके डिजिटल एडिशन की कीमत 39,990 रुपये है, जबकि स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 49,990 रुपये है, जो डिस्क ड्राइव के साथ आता है। सोनी इस कंसोल को अमेरिका, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य बाजार में 12 नवंबर को ही लॉन्च हो गया था। जबकि अन्य वैश्विक बाजार में यह 19 नवंबर को लॉन्च हुआ था। Also Read - OnePlus 9, 9 Pro के साथ OnePlus 9E भी हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी
PS5 की रिकॉर्ड सेल
इस गेमिंग कंसलो को यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दुनियाभर में इसकी जबरदस्त सेल देखने को मिली है। यह गेमिंग कंसोल शुरुआती 4 हफ्तों में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्लेस्टेशन कंसोल बन गया है। नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में लोग इसे प्री-ऑर्डर भी नहीं कर पा रहे थे। वर्चुअल और फिजिकल दोनों ही स्टॉक की कमी सोनी को देखने को मिली है। सोनी एशियाई बाजार में जनवरी 2021 के बाद और PlayStation5 एलॉकेट करने की योजना में है। उम्मीद है कि सोनी भारतीय बाजार में पर्याप्त उपलब्धता के साथ प्री-ऑर्डर शुरू करेगी।