PUBG भारत में जल्द ही वापसी करने को लेकर तैयारी कर रहा है। भारत में रिलॉन्च के लिए तैयार PUBG Mobile गेम में कंपनी कई नए फीचर एड करने के साथ अपनी टीम भी मजबूत कर रहा है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक पबजी इंडिया लॉन्च को लेकर अपनी टीम में मेंबर बढ़ा रहा है। इसके साथ ही पबजी की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में अनीश अरविंद को भारत में नया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है। अनीष अरविंद को गेमिंग इंडस्ट्री में 15 साल का एक्सपीरियंस है। इससे पहले वे Tencent और Zynga जैसे गेमिंग कंपनी में रह चुके हैं। Also Read - FAUG Game को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, मात्र एक दिन में हुआ इतना ज्यादा डाउनलोड
Insidesport की रिपोर्ट के मुताबिक, Krafton Inc ने भारत में कई और लोगों को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही कंपनी Tencent से चार लोगों लोगों को अपनी टीम में शामिल किया है जिन्हें PUBG Mobile के ग्लोबल वर्जन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम शामिल नए मैंबर आकाश जुम्दे (विजुअल कॉन्टेंट डिजाइनर), पीयूष अग्रवाल (फाइनेंस मैनेजर), अप्रिता प्रियदर्शनी (सीनियर कॉम्यूनिटी मैनेजर) और करन पाठक (सीनीयर ईस्पोर्टस मैनेजर) हैं। Krafton की टीम में शामिल चारों नए मैंबर्स इससे पहले Tencent के साथ जुड़े थे। Also Read - FAU-G गेम में जल्द मिलेंगे Team Deathmatch और Free for all मोड, PUBG को टक्कर देंगे अपकमिंग मोड
भारत में पबजी गेम के फैन्स को PUBG India को रिलॉन्च के लिए अभी इंतजार करना पड़ रहा है। फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पबजी इंडिया को लेकर किसी प्रकार की भी नई जानकारी भारत में इसके फैन्स के बीच हाइप क्रिएट करती है। अनीष अरविंद को इंडिया मैनेजर नियुक्त करने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत में जल्द ही पबजी मोबाइल को रिलॉन् किया जा सकता है। Also Read - How to play FAU-G game: कैसे खेलें FAUG गेम? यहां जानें पूरी ट्रिक्स
PUBG को फिलहाल भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एंव प्रौद्योगिकी मंत्रालय से अवप्रूवल नहीं मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक पबजी मोबाइल को भारत में रिलॉन्च के लिए केंद्र सरकार की अनुमति नहीं मिल रही है। Insidesport ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि PUBG Corporation के सीनियर कर्मचारी लगातार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एंव प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों से मिल रहे है। अगर अनुमति मिलने में ज्यादा देरी होती है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि PUBG Mobile India को भारत में निकट भविष्य में रिलीज नहीं किया जा सकेगा।
PUBG Mobile ग्लोबल वर्जन 1.2 बीटा APK का लिंक भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। APK फाइल को डाउनलोड करने के बाद गेम एक्सेस के लिए यूजर्स को इंडिविजुअल इनविटीशन कोड की जरूरत होगी। इस गेम साइज 625 MB है।