PUBG Mobile के भारत में बैन हुए पांच महीने बीत चुके हैं। इस लोकप्रिय मोबाइल गेम के प्लेयर्स बेसब्री से PUBG Mobile India के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। नवंबर में PUBG Corp. ने घोषणा की थी कि वे भारत में PUBG Mobile के भारती वर्जन को जल्द लॉन्च करने वाले हैं। इसके बाद से प्लेयर्स के बीच में इस गेम की बैचेनी और भी बढ़ी हुई है। इसी दौरान भारतीय गेमिंग कंपनी nCore Games ने FAUG (Fearless And United Guard) को पिछले महीने 26 जनवरी को लॉन्च कर दिया है। Also Read - PUBG: New State Game भारत में भी होगा लॉन्च? लीक हुई डिटेल्स
FAUG गेम लॉन्च के साथ ही Google Play Store पर टॉप फ्री गेम बन गया है। शुरुआती सप्ताह में ही इस गेम के 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड देखे जा सकते हैं। FAUG गेम के लॉन्च के महज 24 घंटे के अंदर ही इस गेम को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। अगले कुछ घंटों में ही यह आंकड़ा बढ़कर 6 लाख से ज्यादा हो गया। FAUG गेम को अब ग्लोबली भी लॉन्च कर दिया गया है। इसे फिलहाल केवल Android यूजर के लिए ही लॉन्च किया गया है, iOS यूजर को इस गेम का इंतजार करना होगा। Also Read - PUBG Mobile India Latest Update: PUBG की वापसी होगी या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान
Also Read - How To Use WhatsApp Mute Video: व्हाट्सऐप में आया कमाल का वीडियो फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
PUBG प्लेयर्स ने गिराई रेटिंग!
FAUG गेम को लॉन्च वाले दिन Google Play Store पर 4.5 रेटिंग मिली थी। इस गेम की रेटिंग पिछले कुछ दिनों में लगातार गिर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो PUBG Mobile प्लेयर्स ने FAUG गेम की रेटिंग Google Play Store पर गिराने के लिए निगेटिव रिव्यू और रेटिंग देनी शुरू कर दी है। जिसकी वजह से गेम की रेटिंग लगातार नीचे जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई PUBG Mobile प्लेयर्स FAUG के लिए 1 ही स्टार रेटिंग दे रहे हैं। हालांकि, nCore Games और Google की तरफ से फिलहाल यह कंफर्मेशन नहीं मिली है कि PUBG प्लेयर्स ही FAUG की रेटिंग गिरा रहे हैं।
बता दें कि 2 सितंबर 2020 को भारत सरकार ने PUBG Mobile को भारत में बैन किया था। इसके महज दो दिन बाद यानी 4 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने FAUG गेम की घोषणा की थी। जिसके बाद से प्लेयर्स इसे PUBG Mobile का राइवलरी गेम मान रहे हैं। हालांकि, FAUG गेम बनाने वाली कंपनी nCore Games ने बताया कि यह गेम PUBG Mobile से बिलकुल अलग है, लेकिन PUBG Mobile लवर्स इसे प्रतिद्वंदी गेम ही मान रहे हैं।
PUBG Mobile India कब होगा लॉन्च?
PUBG Mobile India के भारत में लॉन्च को लेकर पिछले कुछ महीनों में कई अटकलें सामने आई है। PUBG Corp. ने नवंबर में इस गेम के दोबारा भारत में लॉन्च करने की बात कही थी लेकिन इसके बाद से अब तक इस गेम को लॉन्च नहीं किया जा सका है। कंपनी भारत इस गेम को दोबारा लॉन्च करने के लिए लगातार प्रयासरत है। कंपनी ने घोषणा की है कि PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को मुख्य तौर पर यहां के प्लेयर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। साथ ही, इस गेम के सर्वर भी भारत में ही बनाए जा रहे हैं। कंपनी यूजर डेटा की सुरक्षा के लिए टीम भी बना रही है।
बता दें कि PUBG Mobile समेत सैकड़ों चीनी ऐप्स को भारत सरकार ने IT ऐक्ट 69A का दोषी माना था। जिसके बाद से इन ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। ऐसे में कंपनी भारतीय यूजर के डेटा को लेकर काफी संजीदा दिख रही है। हालांकि, PUBG Mobile India को कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। PUBG Mobile India की वेबसाइट पर केवल “coming soon” देखने को मिलेगा।