PUBG Mobile के भारत में बैन हुए महीनों हो गए हैं और प्लेयर्स इसके भारतीय वर्जन PUBG Mobile India का इंतजार कर रहे हैं। इस गेम के दोबारा भारत में लॉन्च होने को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। नवंबर में PUBG Corporation ने इस गेम के भारतीय वर्जन को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके बाद से इस गेम के लॉन्च को लेकर कई तरह की अफवाहें (Rumors) सामने आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग बैन के बावजूद PUBG Mobile के ग्लोबल वर्जन को भारत में आसानी से खेल पा रहे हैं। Also Read - Happy Women's Day 2021: Xiaomi दे रही है जबरदस्त ऑफर, सस्ते में खरीदें Redmi Note 9 Pro और Redmi Smart Band
BGR India ने भी इस गेम के ग्लोबल वर्जन के मल्टीप्लेयर मोड को ट्राई करके देखा और आसानी से गेम के सर्वर को ज्वॉइन कर लिया। हालांकि, ऐसा सिर्फ Android डिवाइस पर किया जा सका लेकिन Apple के डिवाइस से ये कर पाना संभव नहीं है। Also Read - PUBG: New State को मिला शानदार रिस्पॉन्स, Google Play Store पर एक सप्ताह के अंदर 50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
भारत सरकार द्वारा इस गेम पर बैन लगाने के बाद ही इसे Google Play Store और Apple App Store से हटा लिया गया था मगर PUBG Mobile की ग्लोबल वेबसाइट पर Android यूजर्स के लिए इस गेम का APK डाउनलोड लिंक उपलब्ध है, जिसे भारत में प्लेयर्स वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल कर अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके खेल रहे हैं। हालांकि, ये करना बेहद ही खतरनाक है क्योंकि इसे Android स्मार्टफोन पर खेलने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन को थर्ड पार्टी ऐप का एक्सेस देना होगा। Also Read - Flipkart Sale: 35 हजार रुपये से कम में 50-inch वाले Top 5 Smart TV
प्लेयर्स अपनाते हैं ये ट्रिक्स
-प्लेयर्स अपने स्मार्टफोन में फ्री VPN ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे सैकडों VPN ऐप Google Play Store पर उपलब्ध हैं जिसको प्लेयर्स अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लेते हैं।
-VPN ऐप को डाउनलोड करने के बाद प्लेयर भारत के अलावा किसी और रीजन को सेलेक्ट कर लेते हैं। ऐसा करने से स्मार्टफोन किसी और देश के नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है।
-फिर प्लेयर्स Google Chrome के जरिए PUBG Mobile Global की वेबसाइट की वेबसाइट पर जाकर इस गेम के APK को डाउनलोड कर लेते हैं।
-इस APK फाइल की साइज 624MB है। डाउनलोड शुरू होने के बाद प्लेयर VPN सर्वर को ऑफ कर देते हैं ताकि डाउनलोड स्पीड बढ़ सके। फाइल डाउनलोड होने के बाद प्लेयर गेम को इंस्टाल करके इसे खेल पा रहे हैं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गेम में लॉग-इन करने के बाद प्लेयर्स अपने पुराने सभी स्टेट्स को एक्सेस कर सकते हैं।
BGR India ने भी इन्ही स्टेप्स को फॉलो करके इस गेम को Android स्मार्टफोन पर खेलने की कोशिश की। गेम डाउनलोड होने के बाद PUBG Mobile का 1.2 अपडेट उपलब्ध हो गया जिसे डाउनलोड करने के बाद PUBG Mobile के मल्टीप्लेयर को एक्सेस किया। इस गेम ज्वाइन करने के बाद हमने पाया कि और भी कई भारतीय प्लेयर्स PUBG Mobile को खेल रहे हैं।
आप भूलकर भी न करें ये गलती
जिस तरह से प्लेयर्स VPN सर्वर का इस्तेमाल करके इस गेम को डाउनलोड कर रहे हैं और खेल रहे हैं ये सही नहीं है क्योंकि भारत में ये गेम बैन है। VPN सर्वर का इस्तेमाल करके गेम को डाउनलोड करना खतरनाक है और ये भारत सरकार के IT एक्ट का उल्लंघन भी है। जिसकी वजह से आपको कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ आपकी निजी जानकारियां असुरक्षित हो सकती हैं। ऐसे में हमारी सलाह ये है कि आप इस तरह की गलती न करें। इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।