Pubg mobile update 0.18.0 details and patch notes released: हम PUBG Mobile (पबजी मोबाइल) सीजन 12 के अंतिम सप्ताह में हैं। आज 7 मई से सीजन 13 शुरू हो जाएगा। Tencent Games आज 7 मई को अपडेट 0.18.0 रिलीज करने को पूरी तरह से तैयार है। अब कंपनी ने रिलीज कर दिया है कि नेक्सट अपडेट में किस चीज को जोड़ा जाएगा। इस न्यू अपडेट को Mad Miramar कहा जा रहा है और यह गेम में Miramar map में बदलाव लेकर आएगा।मीरामार PUBG में जोड़ा जाने वाला दूसरा मैप (मानचित्र) है और तब से वही बना हुआ है। मैप को पिछले साल गेम के पीसी संस्करण में अपडेट किया गया था।यह नया अपडेट उन परिवर्तनों को मैप के PUBG मोबाइल वर्जन में भी लाता है। Also Read - PUBG MOBILE दे रही 50 लाख रुपये जीतने का मौका, शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन
Are you prepared to conquer the desert? 🏜️ Also Read - पबजी प्लेयर्स को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला
Mad Miramar is rolling out now! Update and play now! 👉 https://t.co/0uoz2xo0DD pic.twitter.com/3ILZMDeSxJ
— PUBG MOBILE (@PUBGMOBILE) May 7, 2020
इनीशियल इमेज को देखने से पता चलता है कि रिजल्ट स्क्रीन यूआई (UI) को भी अपडेट किया जाएगा। Golden Mirado स्किन को कुछ समय पहले PUBG PC में पेश किया गया था, जो अब PUBG मोबाइल में भी आ रहा है। यहां हम आपको अपडेट 0.18.0 के पैच नोट के बारे में बता रहे हैं।
PUBG Mobile update 0.18.0: Patch Notes
1. विजुअल अपडेट और न्यू फीचर्स:
मैप के उत्तरी भाग में एक ओएसिस (Oasis) को जोड़ा गया है और अब अर्बन र्यून्स (Urban Ruins) अब उत्तर पश्चिम में है। अब अधिक घरों के एरिया, सड़के और संसाधनों को जोड़ा गया है। इससे आपको अपने पसंदीदा लैंडिंग स्पॉट को चुनने में मदद मिलेगी।
इसमें एक रेस ट्रैक को भी जोड़ा गया है, जो मोटरहेड के लिए एकदम सही है। यह रेसट्रैक पूरे मैप में चलता है।
न्यू Miramar Map Vehicle: गोल्डन मिराडो (Golden Mirado)।
Miramar’s New Vending Machine: इस वेंडिग मशीन में प्लेयर्स को एनर्जी ड्रिंक्स के साथ पेनकिलर्स मिलेंगे। आप एक समय में 8 ड्रिंक्स हासिल कर सकते हैं।
– Sandstorm effects
– Miramar Main Menu Theme
Miramar map को अपडेट और डाउनलोड करें जहां आपको Miramar Main Lobby और म्यूजिक मिलेगा।
– Miramar Achievements
नई मीरामार की उपलब्धियों को जोड़ा गया है। नया मीरामार मैप चलाए और इन उपलब्धियों को मैप्स के साथ सेट करें।
Character Creation
नए बनाए गए पात्रों में डिफॉल्ट रूप से कपड़े होंगे।