PUBG Mobile अपकमिंग Livik map को काफी समय से टीज कर रही है। इस नए मैप को अपडेट 0.19.0 में दिया जाएगा। अब Tencent Games ने घोषणा की है कि न्यू अपडेट को Livik मैप के साथ 7 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। कंपनी ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से मल्टीपल ट्विट्स के बाद दी है। इसके अलावा PUBG Mobile ने अपकमिंग Livik map की फोटो को भी टीज किया है। Also Read - PUBG Mobile ने Yamaha को बनाया पार्टनर, अब गेम में मिलेगी बाइक स्किन
All your questions answered here! #pubgmobile #livikhttps://t.co/qDhgGr8dSg pic.twitter.com/8gMTphmi7G Also Read - PUBG Mobile पर पंजाब में एक किशोर ने खर्च कर दिए माता-पिता के 16 लाख रुपये
— PUBG MOBILE INDIA (@PUBGMOBILE_IN) June 26, 2020
PUBG Mobile Season 14: Confirmed details
Livik Map के बारे में पहले से ही कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, क्योंकि यह बीटा वर्जन में अवेलेबल है। डिटेल्स के मुताबिक PUBG Mobile Season 14 में प्लेयर्स को Livik map मिलेगा। यह अभी क्लोज्ड बीटा में अवेलेबल है और इसके बारे में कंपनी ने सोशल मीडिया में भी जानकारी दी थी। पबजी मोबाइल ने पुष्टि की है कि यह सीक्रेट मैप Livik Map होगा।
अब डेवलपर्स द्वारा ट्विट में जानकारी दी गई है कि अपकमिंग अपडेट 0.19.0 को 7 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। यह मैप वैसा ही है जैसा पबजी मोबाइल बीटा वर्जन पर सिक्रेट मैप पिछले महीने नजर आया था। हालांकि डेवलपर्स ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। यानी इस मैप के बारे में सिर्फ इसके नाम की जानकारी ही आधिकारिक तौर पर पता है।
Livik मैप में हो सकता है सभी मैप का एक्सपीरियंस
रिपोर्ट्स की मानें तो Livik मैप पहले से मौजूद 4 मैप Erangel, Miramar, Sanhok और Vikendi का मिलजुला मैप होगा। बता दें कि PUBG Mobile Club Open टूर्नामेंट पिछले साल शुरू हुआ था, जोकि इस साल के शुरुआत में भी आयोजित किया गया था। जनवरी में PMCO 2020 के Spring Split का आयोजन किया गया था। अब इस टूर्नामेंट के आयोजिक PMCO 2020 के Fall Split के आयोजिन की तैयारी कर रहे हैं।