Redmi G गेमिंग नोटबुक को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह शाओमी का सब ब्रांड हैं और रेडमी का पहला गेमिंग लैपटॉप है। कंपनी ने इसे स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया है। ये 10th जनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें डेडिकेटिड Nvidia ग्राफिक्स कार्ड और हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को सिंगल कलर ऑप्शन और तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन, प्रोसेसर और स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है। हालांकि तीनों लैपटॉप में फुल एचडी डिस्प्ले मिल रहा है। हम आपको यहां इसके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Flipkart Sale के दौरान 10 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलेंगे ये दमदार स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Redmi G price
Redmi G का बेस वेरिएंट Intel Core i5-10200H CPU और 60Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसे CNY 5,299 की कीमत में पेश किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 57,100 रुपये होते हैं। इसका मिड वेरिएंट Core i5-10300H CPU और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 68,000 रुपये होते हैं। इसका टॉप एंड वेरिएंट Core i7-10750H के साथ पेश किया गया है, जिसमें 144Hz डिस्प्ले है। इसकी कीमत CNY 6,999 (लगभग 75,500 रुपये) है। इसमें आपको 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज तक तीन स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। Also Read - Redmi K40 सीरीज में होंगे Snapdragon 888 SOC वाले दो फोन, इतनी होगी शुरुआती कीमत
Redmi G specifications and features
Redmi G गेमिंग नोटबुक में आपको विंडो 10 प्री-इंस्टॉल मिल रही है। इसमें आपको 16.1 inch full-HD डिस्प्ले मिल रही है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1,920×1,080 pixels का है। इसमें आपको 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, USB 2.0 port, दो USB 3.2 Gen 2 ports, मिनी DisplayPort 1.4 port, फुल साइज HDMI 2.0 port, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक मिल रहा है। इसमें आपको दो 2 वॉट स्पीकर के साथ DTS:X अल्ट्रा सपोर्ट मिल रहा है। इसमें आपको बैकलिट कीबोर्ड मिल रहा है। इसका टचपैड मल्टी फिंगर जेस्चर सपोर्ट करता है। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट