Free Fire में अक्सर नए इवेंट को पेश किया जाता है, जिनसे यूजर्स को बहुत सारे खास रिवॉर्ड्स दिए जाते हैं। गरेना ने कल ही Free Fire में एक नया OB32 Update पेश किया है। इस अपडेट के बाद गेम में काफी बदलाव हुए हैं और बहुत सारे नए फीचर्स भी आए हैं। ऐसे में अब गरेना नए इवेंट्स की भी शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें यूजर्स को बहुत सारे फ्री रिवॉर्ड्स मिलेंगे। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Vs Apex Legends Mobile: मोड्स से लेकर फीचर तक, दोनों में हैं कई समानताएं
गरेना ने हाल ही में एक नया इवेंट कैलेंडर एड किया है, जिससे आने वाले कुछ दिनों में होने वाले कुछ इवेंट्स का खुलासा हुआ है। इस कैंपन का टाइटल ‘She Plays Free Fire‘ है। यह 22 जनवरी से 1 फरवरी के बीच में चलाया जाएगा। इस पीरियड में गेमर्स बहुत सारे इवेंट्स में पार्टिशिपेट कर सकते हैं और फीमेल थीम्ड वाले रिवॉर्ड्स भी जीत सकते हैं, जिसमें कैरेक्टर्स समेत कई आइटम्स शामिल होंगे। आइए हम आपको ‘She Plays Free Fire’ कैंपन के event calendar की जानकारी देते हैं। Also Read - 10 साल बाद भी जारी Subway Surfers का जलवा! Free Fire को पछाड़ बन गया टॉप मोबाइल गेम
Gather for Party
यह इवेंट 22 जनवरी से 25 जनवरी के बीच में होगा। इस इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए यूजर्स को जरूरी ऑब्जेक्टिव्स को क्लेम करना होगा। इस इवेंट्स के जरिए रिवॉर्ड्स पाने के लिए नीचे दिए गए टास्क को पूरा करना होगा। Also Read - Free Fire MAX Redeem codes released in 2022: फ्री फायर के इस साल रिलीज हुए ये कोड्स फ्री में दिलाएंगे diamonds, crates और vouchers
1. 7 दिन का कैरेक्टर ट्रायल पाने के लिए एक मैच खेलें
- Olivia
- Nikita
- Misha
- Caroline
- Moco
- Laura
- A124
- Shani
- Notora
- Steffie
- Kapella
- Dasha
- Xayne
2. 1x Weapon Royale Voucher पाने के लिए दोस्तों के साथ तीन मैच खेलें।
3. 500x Universal Fragments पाने के लिए दुश्मनों को 10 बार मारें।
4. Moco Doll Backpack पाने के लिए 20 मैच खेलें।
Suit Her Up – Collect
यह इवेंट 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच में होगा। वहरीं इस इवेंट में एक्सचेंज की डेट 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच में है। Suit Her Up में मिशन्स को पूरा करके ‘SHE Tokens’ कलेक्ट करना होगा। उन्हीं टोकन्स को 29 जनवरी के बाद से एक्सचेंज करके रिवॉर्ड्स पाए जा सकते हैं।
- Ruthless Jinx Bundle के लिए 15x SHE Token (इसे सिर्फ एक बार ही एक्सचेंज किया जा सकता है)
- 500x Universal Fragment के लिए 10x SHE Token (इसे 5 बार एक्सचेंज किया जा सकता है)
- Weapon Royale Voucher के लिए 5x SHE Token (इसे 5 बार एक्सचेंज किया जा सकता है)
- Random Loadout Loot Crate के लिए 1x SHE Token (इसे 99 बार एक्सचेंज किया जा सकता है)
Daily Login Rewards
इस इवेंट की डेट 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच में है। इस इवेंट के जरिए यूजर्स को 7 दिनों तक लॉगिन करने पर यूनिक आइटम्स का रिवॉर्ड मिलेगा। इसमें तीन Costume Bundles भी शामिल होंगे:
- Glacier Hollowface
- Cosmic Ridge
- Carbon Time-Hopper
इसके अलावा दूसरे, छठें और सातवें दिन लॉगिन करने पर गेमर्स को 500x Universal Fragments, 2x Hipster Bunny Weapon Loot Crate,और 2x Ruby Bride & Scarlet Groom Weapon Loot Crate को भी पा सकते हैं।
Get Her Support / Get Free Character
यह इवेंट 29 जनवरी को होगा। इस इवेंट में यूजर्स मुफ्त में सिर्फ एक Female Free Fire Character पा सकते हैं। गेमर्स को नीचे दिए गए फीमेल कैरेक्टर्स में से कोई एक मिल सकता है:
- Olivia
- Nikita
- Misha
- Caroline
- Moco
- Laura
- A124
- Shani
- Notora
- Steffie
- Kapella
- Dasha
- Xayne
Play time Reward
यह इवेंट 29 जनवरी से 30 जनवरी के बीच में होगा। इस इवेंट में गेमर्स को नीचे दिए एक फिक्स टाइम के लिए गेम खेलना होगा, तभी उन्हें रिवॉर्ड मिल पाएगा।
- पहले दिन लॉगिन करने पर 1000x Universal Fragment का रिवॉर्ड मिलेगा।
- 30 मिनट तक गेम खेलने पर 2000x Universal Fragment और Detective Panda को आप मुफ्त रिवॉर्ड के तौर पर सकते हैं।