Ubisoft ने Skull and Bones की लॉन्च डेट रिलीज कर दी है। यह एक वर्ल्ड एक्सपलोरेशन ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर गेम है, जो इसी साल 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके प्री-ऑर्डर Ubisoft की वेबसाइट पर लाइव हो गए हैं। गेम डेवलपर ने यह अनाउंसमेंट अपने Ubisoft Forward इवेंट पर किया है। Also Read - BGMI की कमी पूरी करने आ रहा Rainbow Six Mobile, ऐसे करें प्री-रजिस्टर
Skull and Bones का डेवलपमेंट करीब 10 सालों से चल रहा है। इस टाइटल का अनाउंसमेंट सबसे पहले E3 2017 पर हुआ था। ऐसी उम्मीद की गई थी कि यह गेम 2018 के दूसरे हाफ में रिलीज होगा। मगर गेम के डेवलपमेंट में बदलाव के चलते, इसके लॉन्च को कई बार पीछे खिसकाया गया। Also Read - The Division: Resurgence का गेमप्ले वीडियो हुआ लॉन्च, मिलेगा शूटर RPG एक्सपीरियंस
Also Read - E3 2019: विश्व के सबसे बड़े वीडियो गेमिंग शो में इस साल क्या है खास
गेमर्स Skull and Bones का इंतजार लंबे वक्त से कर रहे हैं और अब जाकर इसकी लॉन्च डेट सामने आई है। गेम डेवलपर ने रिलीज डेट के साथ में गेम का सिनमैटिक ट्रेलर और गेमप्ले फुटेज भी अनाउंस की है। गेमप्ले रिवील आप ऊपर लगे हुए वीडियो में देख सकते हैं।
क्या होगा Skull and Bones में खास
Skull and Bones में प्लेयर्स को समुद्री लुटेरे का रोल प्ले करना होगा और दूसरे प्लेयर्स के खिलाफ लड़ते हुए हिन्द महासागर का सबसे बड़ा लुटेरा बनना होगा। यहां पर प्लेयर्स को कई अलग-अलग तरह के समुद्री जहाज, हथियार और आर्मर मिलेंगे। इनमें प्लेयर्स को कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी मिलेगा। इस टाइटल का सिनमैटिक ट्रेलर नीचे मौजूद है:
इस गेम में प्लेयर्स की शुरुआत सबसे छोटी शिप से होगी। आपको कॉन्ट्रैक्ट, लूट और दूसरे तरीकों से ऊपर बढ़ना होगा। इसके बाद आपके लिए बेहतर शिप, वेपन और आर्मर अनलॉक होंगे। प्लेयर्स चाहें तो गेम में PvE या PvP लड़ाई में हिस्सा ले सकते हैं। हर शिप को NPC का एक क्रू कंट्रोल करेगा, लेकिन प्लेयर्स को इनका भी खयाल रखना पड़ेगा, वरना ये विद्रोह भी कर सकते हैं।
यहां पर आपको जंगली जानवर का शिकार करने के साथ-साथ शिप, वेपन और गियर क्राफ्ट करने का भी फीचर मिलेगा। प्लेयर्स शिप के जरिए आउटपोस्ट पर भी जआ सकते हैं और यहां पर उतरकर टास्क पूरे कर सकते हैं। गेम सोलो के साथ-साथ को-ऑप मोड भी सपोर्ट करता है। गेम डेवलपर ने कहा है कि ये आने वाले समय में अपडेट के जरिए Skull and Bones में नया कॉन्टेन्ट भी जोड़ते रहेंगे।