Free Fire MAX को काफी पसंद किया जाता है। इस बैटल रॉयाल में प्लेयर्स के बीच सोलो बनाम स्क्वाड मैच काफी लोकप्रिय हैं। एक Booyah पाने के लिए पूरी टीम को मार गिराना छोटी और आसान बात नहीं है। नए प्लेयर के लिए इसे हासिल करना आसान नहीं होता है। हमने यहां कुछ ऐसी टिप्स बताई हैं, जो प्लेयर्स को सोलो बनाम स्क्वाड मैच में Booyah पाने में मदद करेंगी। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Vs Apex Legends Mobile: मोड्स से लेकर फीचर तक, दोनों में हैं कई समानताएं
Free Fire MAX के सोलो बनाम स्क्वाड मैच में ऐसे पाएं Booyah
आगे बढ़ने के लिए यूटिलिटी आइटम का करें यूज Also Read - 10 साल बाद भी जारी Subway Surfers का जलवा! Free Fire को पछाड़ बन गया टॉप मोबाइल गेम
फाइट के दौरान गन और एबिलिटी एक अहम रोल निभाते हैं, लेकिन प्लेयर्स को अन्य उपयोगी आइटम को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इनको यूज करके फाइट के दौरान प्लेयर आगे बढ़ सकते हैं और कुछ स्ट्रेटजी को सफल बनाने के लिए भी उपयोगी आइटम का यूज किया जा सकता है। Also Read - Free Fire MAX Redeem codes released in 2022: फ्री फायर के इस साल रिलीज हुए ये कोड्स फ्री में दिलाएंगे diamonds, crates और vouchers
एक समय पर एक दुश्मन को बाहर निकालें
पूरे स्क्वाड के पीछे भागना सही स्ट्रेटजी नहीं है। उनके पीछे भागने से वे भी पलटवार करके उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में या तो उन्हें पीछे हटना पड़ेगा या फिर वे गेम से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में बचने के लिए प्लेयर्स को हमेशा एक समय में एक दुश्मन को खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए। इससे फाइट आसान हो जाएगी और लड़ाई में फंसने की संभावना कम होगी।
सही गियर के बिना दुश्मन के पीछे भागने से बचें
Free Fire MAX सोलो बनाम स्क्वाड मैच का उद्देश्य किल्स पाना और K/D अनुपात में सुधार करना होता है। अगर प्लेयर्स एड्रेनालाईन के साथ पंप हो जाते हैं और उचित गियर के बिना दुश्मन के पीछे दौड़ाते हैं तो इससे जल्दी बाहर निकल सकते हैं। इससे बचने के लिए प्लेयर्स को दुश्मन टीम से लड़ाई करने से पहले कमर कस लेनी चाहिए। इससे अंत तक संभावना बढ़ जाती है।
हॉट ड्रॉप जोन से बचें
अन्य टीमों के खिलाफ सोलो प्लेयर के तौर पर लड़ते समय हॉट-ड्रॉप जोन पर उतरना सबसे ज्यादा खराब होता है। दुश्मनों के एक-दूसरे के करीब होने के कारण प्लेयर्स के क्रॉस-फायर में फंसने की संभावना है। हालांकि, इसका यूज दुश्मनों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन बचने की संभावना अभी भी कम होती है। सबसे अच्छा ऑप्शन यह है कि हॉटड्रॉप्स पर उतरने से बचें और इसके बजाय सुरक्षित स्थानों को चुनें।
सही गन कॉम्बिनेशन सिलेक्ट करें
सोलो बनाम स्क्वाड मैच में प्लेयर्स को सही गन कॉम्बिनेशन सिलेक्ट करना चाहिए। कुछ गन अकेले अधिक उपयोगी होती हैं। हालांकि, गेम प्ले और कॉम्बिनेशन में वे अच्छा परफॉर्म नहीं करती हैं। इस कारण प्लेयर्स को अच्छा गन कॉम्बिनेशन चुनना चाहिए। इससे Booyah आसानी से पा सकेंगे।