Free Fire MAX के सबसे पुराने मैप में से एक Bermuda Map दिखने में भले ही खूबसूरत हो, लेकिन यह उतना ही खरतनाक भी है। इस मैप पर गलत लैंडिंग प्लेयर्स के लिए बड़ी समस्या भी बन सकती है। गेम जीतने के लिए प्लेयर्स का सही ड्रॉप लोकेशन जानना बहुत जरूरी है। खासतौर पर नए प्लेयर्स के लिए। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 9 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें Bundles और Skins
सही ड्रॉप लोकेशन सिलेक्ट करना आसान काम नहीं है। अगर आपने भी गेम अभी-अभी खेलना शुरू किया है और इस मैप की सही ड्रॉप लोकेशन सिलेक्ट करने में दिक्कत आ रही है तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां हम Bermuda Map पर सही ड्रॉप लोकेशन सिलेक्ट करने के लिए 5 टिप्स बता रहे हैं। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद अब ये कैरेक्टर हैं Chrono से अधिक पावरफुल, गेम को बनाएंगे मजेदार
Free Fire MAX के Bermuda Map के लिए इन बातों का रखें ध्यान
रिम नाम गांव से बाहर घूमते समय रखें ध्यान Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 8 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें कॉस्ट्यूम्स और Emotes
Rim Nam गांव फ्री फायर मैक्स के बरमूडा मैप पर सबसे अच्छे लैंडिंग लोकेशन में से एक है। इसमें प्लेयर्स को बहुत सारी लूट मिल जाती है और ब्रेक आउट होने पर अच्छा कवर मिलता है। हालांकि, एरिया के बाहर रोटेट करते समय प्लेयर्स को दुश्मनों पर नजर रखनी चाहिए। ये हॉट-ड्रॉप लोकेशन के पास है। इस कारण दुश्मनों के हमले की अधिक संभावना होती है। अगर सेफ जोन सिकुड़ रहा हो तो यहां फंसना घाटे का सौदा होगा।
मैप के उत्तर की ओर अधिक देर तक नहीं रुकें
मैप के उत्तर साइड पर घूमना सुरक्षित नहीं है। यदि सुरक्षित क्षेत्र ढह जाता है और प्लेयर्स दोनों तरफ फंस जाते हैं तो यहां पर घूमना उनके लिए बड़ी समस्या बन सकता है।
Bimasakti Strip को करें अनदेखा
Free Fire MAX में Bimasakti Strip लैंडिंग खराब लोकेशन नहीं है, लेकिन इसके साथ कई जोखिम जुड़े हुए हैं। उदाहरण के लिए यह दो सबसे हॉट ड्रॉप स्थानों से घिरा हुआ है। इसमें पीक और क्लॉक टॉवर शामिल हैं। इस कारण इससे बचना चाहिए।
मैप के किनारों से बचें
मैप के किनारे पर उतरना शुरुआत में ठीक लग सकता है। हालांकि, बाद में यह समस्या बन सकता है। यहां प्लेयर्स को अधिक लूट नहीं मिलेगी। लूट न होने के अलावा कोई कवर भी नहीं है। इसलिए इससे बचकर रहना चाहिए।
Sentosa है सबसे सही
फ्री फायर मैक्स में बरमूडा के मैप पर उतरने के लिए सेंटोसा सबसे अच्छी जगह है। यह अलग-थलग है और मुख्य द्वीप से कट गया है, जिससे यह लैंडिंग के बाद का एक सुरक्षित स्थान बन जाता है। यहां पर प्लेयर आराम से लूट कर सकते हैं। मैच की योजना बना सकते हैं। हालांकि, यहां लंबे समय तक रहना अच्छा नहीं है।