Free Fire MAX के इंडियन सर्वर पर Mystery Shop पिछले काफी दिनों से उपलब्ध है। गेम में प्लेयर्स अक्सर ऐसे इवेंट के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी जोड़कर रखना चाहते हैं, जिसमें उन्हें भारी डिस्काउंट के साथ आइटम जैसे पेट, आउटफिट और वेपन मिल सकें। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code for 20 May: आज के कोड में स्किन और पेट समेत पाएं कई धांसू आइटम, ऐसे करें रिडीम
मिस्ट्री शॉप उन प्लेयर्स के लिए काफी उपयोगी है, जिनके पास इन-गेन स्टोर से आइटम खरीदने के लिए पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। इसमें प्लेयर्स को भारी डिस्काउंट में आइटम मिलते हैं। इस आर्टिकल में हमने मई, 2022 में मौजूदा मिस्ट्री शॉप में मिल रहे बेस्ट 5 आइटम की लिस्ट दी है। Also Read - Free Fire MAX में फ्री ग्लू वॉल स्किन पाने का शानदार मौका, शुरू हुआ नया इवेंट
Free Fire MAX की Mystery Shop में मिलने वाले बेस्ट आइटम
Timbered Blossoms Bundle और Timbered Blooms Bundle Also Read - Free Fire MAX Advance Server: ऐसे डाउनलोड करें APK और पाएं एक्टिवेशन कोड
ये बंडल 2 अलग-अलग प्राइज पूल के ग्रैंड प्राइज हैं। मिस्ट्री शॉप में मिलने वाले खास आइटम्स में से हैं। इवेंट में 75 डायमंड खर्च करने के टास्क को पूरा करने के बाद प्लेयर्स छूट के साथ इसे खरीद पाएंगे। रमजान थीम वाले ये बंडल काफी लोकप्रिय और आकर्षक हैं।
Mr. Waggor और Sensei Tig पेट
Free Fire MAX में इन दोनों पेट को काफी पसंद किया जाता है। कैरेक्टर की तरह ही पेट भी काफी महत्व रखते हैं। उनके पास यूनिक स्किल होती है, जो फाइट के दौरान प्लेयर्स को जीतने में मदद करती है। गेमर्स के पास इन पेट को काफी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस मौके को उन्हें हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
Name Change Card
नेम चेंज कार्ड फ्री फायर मैक्स में आम तौर पर गिल्ड टोकन और स्टोर के भीतर कुछ डायमंड का यूज करके एक्सचेंज के लिए उपलब्ध होता है। गेमर्स उन्हें मिस्ट्री शॉप जैसे इवेंट के माध्यम से 39 डायमंड में पा सकते हैं।
Rose Bandana
फ्री फायर मैक्स में बंदना काफी महंगे हैं और प्लेयर के लिए इसे खरीदना बहुत मुश्किल होता है। रोज बंडाना पहले भारतीय सर्वर पर 2021 में इवेंट के हिस्से के रूप में उपलब्ध हुआ था। डेवलपर्स इसे मिस्ट्री शॉप में फिर से लाया गया है।
Vouchers and Token Box
मिस्ट्री शॉप से वाउचर और टोकन बॉक्स प्राप्त करना बहुत बड़ी बात हो सकती है। फ्री फायर मैक्स में स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने के बजाय गेमर्स 90% तक की छूट के साथ इनक्यूबेटर वाउचर, डायमंड रॉयल वाउचर और बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जब कोबरा टोकन बॉक्स की बात आती है तो प्लेयर इन्हें कम दर पर प्राप्त कर सकते हैं।