Valheim एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। ऑनलाइन एक्शन एडवेंचर गेम ने Steam प्लेटफॉर्म पर 40 लाख प्लेयर्स का आंकड़ा महज 3 हफ्तों में पार कर लिया है। यह गेम फिलहाल अर्ली एक्सेस में है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। Valheim ने Steam पर 5 लाख कॉनकरेंट प्लेयर्स का आंकड़ा भी छू लिया है। इसके साथ ही गेम Steam पर 5 सबसे ज्यादा खेले गए गेम्स में से लिस्ट में शामिल हो गया है। कुल खेले गए घंटों को जोड़े तो गेम को 10 हजार साल के बराबर खेला गया है। Also Read - पाकिस्तान में Facebook, Twitter, TikTok, YouTube समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुछ घंटे के लिए बंद, जानें वजह
गेम को Iron Gate AB ने डेवलप किया है। Iron Gate AB ने एक पोस्ट जारी कर इस गेम के बारे में कई जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक, Steam पर Top 250 Best Reviewed गेम्स की लिस्ट में Viking Survival Game 57वें स्थान पर पहुंच गया है। गेम 2 फरवरी को लॉन्च हुआ है, यानी इसे लॉन्च हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। Also Read - PUBG New State ने Launch से पहले ही लहराया परचम, 1 करोड़ से ज्यादा मिले प्री-रजिस्ट्रेशन
एक के बाद एक टूट रहे रिकॉर्ड्स
Valheim गेम Steam प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर हो गया है। फिलहाल यह अर्ली एक्सेस में उपलब्ध है और इसे सिर्फ 529 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। रिलीज होने के सिर्फ 13 दिनों में ही गेम की 20 लाख कॉपियां बिक गई और अब यह संख्या 40 लाख तक पहुंच गई है। 19 फरवरी को गेम ने Postal और Grand Theft Auto V को पार कर लिया था। गेम को लेकर काफी बज बना हुआ है। Also Read - PUBG Mobile के लिए रोल आउट हुआ Karakin Map, मिलेंगे ये नए फीचर्स
क्यों पसंद आ रहा Valheim?
आसान गेम प्ले होने की वजह से Valheim को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह वाइकिंग थीम पर बेस्ड सर्वाइवल गेम है, जिसमें प्लेयर को एक ऐसा कैरेक्ट होता है जिसे जंगल में गिरा दिया जाता है और उसे वहां सर्वाइव करना होता है। इसमें प्लेयर जंगल को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ, जानवरों का शिकार करना, मकान बनाने जैसे टास्ट पूरे करने होते हैं, जिससे वह जंगल में जीवित रह सके। साथ ही प्लेयर्स को हथियार भी मिलते हैं। कुल मिलाकर इस गेम में एडवेंचर के साथ सर्वाइव करने की चुनौती होती है।