Valheim नाम से एक वीडियो गेम ने दस्तक दी है और एंट्री के साथ ही यह गेम पॉपुलैरिटी के पुराने रिकॉर्ड्स को एक-एक करके तोड़ रहा है। यह गेम PUBG जितना पुराना तो नहीं, लेकिन Steam चार्ट में टॉप पर पहुंच गया है। Valheim Game 2 फरवरी को लॉन्च हुआ है और फिलहाल इसका अर्ली एक्सेस ही उपलब्ध है। Also Read - PUBG New State Game भारत में लॉन्च होगा या नहीं, जानिए ऐसी 5 बड़ी बातें
लॉन्चिंग के महज दो हफ्तों में इस गेम को 3,60,000 कॉन्करेंट प्लेयर्स मिल गए हैं। वीडियो गेम डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस Steam पर कई सर्वाइवल गेम्स उपलब्ध है, लेकिन इसे काफी पसंद किया जा रहा है। Also Read - Valheim Game बन रहा नया PUBG! सिर्फ 3 हफ्ते में 10 हजार साल के बराबर खेला गया गेम
Staem Charts के मुताबिक, Valheim वाइकिंग थीम वाला एक मल्टी प्लेयर गेम है। फिलहाल इस गेम की पॉपुलैरिटी Dota 2, Grand Theft Auto 5 जैसे गेम्स से ज्यादा है। इतना ही नहीं Valheim ने स्टीम पर पबजी मोबाइल को भी सरपास कर दिया है। पबजी को Valheim के बराबर कॉन्करेंट प्लेयर्स तक पहुंचने में तीन महीनों का वक्त लगा था। Also Read - PUBG: New State में होगी 2051 की 'जंग', जानिए कैसे PUBG Mobile से है अलग
क्या है Valheim?
Valheim, एक वाइकिंग थीम पर बेस्ड सर्वाइवल गेम है। यह एक मल्टी प्लेयर गेम है, जो फिलहाल काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गेम को 2 फरवरी को लॉन्च किया गया है और अभी अर्ली एक्सेस मिल रहा है। इस गेम को स्विडिश गेम डेवलपर Iron Gate AB ने डेवलप किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस गेम की 20 लाख कॉपी बिक गई हैं। इसे Steam से 529 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह गेम सिर्फ पीसी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
क्या है इसका गेम प्ले?
इस गेम की पॉपुलैरिटी का एक कारण इसका आसान गेम प्ले भी है। इस गेम में यूजर को एक जंगल में गिरा दिया जाता है। इसे सिंगल प्लेयर मोड और PvE मैकेनिजम दोनों पर खेला जा सकता है। PvE में एक बार में 10 प्लेयर एक साथ हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप पहली बार इस गेम को खेलने जा रहे हैं तो ग्रुप में खेलना बेहतर होगा। इस गेम में प्लेयर को लकड़ी इकट्ठा करना, मकान बनाना, बेंच क्राफ्ट करने और कैपफायर जैसे टास्ट भी करने होते हैं। साथ ही प्लेयर को खाना भी खाना होता है, जिससे उसका स्टैमिना बना रहे।