Free Fire MAX के फैन्स के लिए गरेना अपनी पहली एनिमेटेड फिल्म रिलीज करने जा रहा है। इस फिल्म का नाम How to Start A Fire है। गरेना ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले लॉन्च किया था। इस फोन को कल यानी 23 अप्रैल को पूरी तरह से लॉन्च किया जाएगा। Also Read - Free Fire MAX में फ्री मिल रहे कई आइटम, पाने के लिए करना होगा यह
इस फिल्म के लिए फ्री फायर ने एक नई वेबसाइट Free Fire Universe की शुरुआत की है। असल में गरेना फ्री फायर की वेबसाइट का ही एक नया प्लेटफॉर्म फ्री फायर यूनिवर्स है, जिसपर आप फ्री फायर के कैरेक्टर्स, उनकी कहानियां, कॉमिक्स, वीडियो और एनिमिटेड फिल्म को देख सकते हैं। Also Read - Free Fire Max ने भारतीय सर्वर के लिए जारी किए नए रिडीम कोड, मिलेंगे ये शानदार आइटम
फ्री फायर यूनिवर्स क्या है?
इस प्लेटफॉर्म का लिंक गरेना लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रमोट भी कर रहा है। इसके अलावा अगर आप गूगल पर भी Free Fire Universe टाइप करेंगे तो आप इस प्लेटफॉर्म पर जा पाएंगे। हालांकि वेबसाइट पर जाने से पहले आपको अपनी उम्र कंफर्म करनी पड़ेगी। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code for Today 26 January 2023: फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड में फ्री मिल रहे डायमंड, ऐसे पाएं
Free Fire MAX की पहली एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म को भी फ्री फायर यूनिवर्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। 23 अप्रैल को रिलीज के बाद आप फ्री फायर यूनिवर्स में जाकर इस फिल्म को देख सकते हैं। इसके अलावा आप फिल्म से संबंधित सभी जानकारी और फ्री फायर के सभी मुख्य कैरेक्टर्स की डिटेल समेत तमाम चीजों को इस प्लेटफॉर्म पर जान सकते हैं।
फ्री फायर यूनिवर्स में यूजर्स को आगे और भी कई एनिमेटेड फिल्म देखने को मिल सकती है। हालांकि पहली फिल्म फ्री फायर के एक मुख्य कैरेक्टर Hayato Yagami के ऊपर बनाई गई है। इस शॉर्ट फिल्म के ट्रेलर में देखा गया है कि कैसे वो अपनी जिंदगी में जीने और आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करता है।
हयातो यागामी कौन है?
गरेना फ्री फायर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पहली फिल्म के बारे में बताते हैं हयातो यागामी के बारे में कुछ जानकारी दी है। हयातो यागामी 20 साल का एक पुरुष कैरेक्टर है। इस जन्मदिन 21 मार्च को होता है।
हयातो, यागामी ग्रुप इंटरनेशनल का ज्येष्ठ उत्तराधिकारी है। यागामी ग्रुप एक बड़ी शक्तिशाली संस्था है। हयातो आराम से अपनी जिंदगी जीता है लेकिन जिंदगी को हयातो का प्लान पसंद नहीं आता। Hayato Yagami की फैमिली में एक ऐसी ट्रेजडी होती है, जो हयातो के ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां छोड़कर चली जाती है। कल रिलीज होने वाली पहली शॉर्ट फिल्म में हयातो की इसी कहानी को फ्री फायर यूनिवर्स में दिखाया जाएगा।