पबजी और कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे शूटिंग गेम्स एक तगड़ा गेमिंग एक्सपीरियंस देते हैं, लेकिन कैजुअल और पजल गेम्स सदा-बहार हैं। 10 साल पुराना सब्वे सर्फर जैसा रनिंग गेम अभी भी दुनिया के टॉप 10 मोबाइल गेम्स में शुमार है और फिलहाल Wordle ने पजल गेम्स में नाम बना रखा है। Also Read - Wordle Answer Today 21 June 2022: आज का वर्डल है खास, जानें उत्तर और खेलने का तरीका
Wordle एक वर्ड गेसिंग गेम है, जहां आपको 5 लेटर के एक शब्द का अंदाजा लगाना होता है। यह शब्द इंटरनेट पर मौजूद हर इंसान के लिए सेम होता है। हर रात 12 बजे यह शब्द बदल जाता है। हम यहां पर आपको Wordle 345 के जवाब का हिंट दे रहे हैं, ताकि अगर आप कहीं फंस गए हैं तो इसकी मदद से जवाब खोज सकें। Also Read - Wordle Answer Today 20 June 2022: जानें आज के वर्डल का उत्तर और खेलने का तरीका
Wordle 345 की हिंट (30 May 2022)
हम Wordle 345 के लिए हिंट लिख रहे हैं, जिन्हें देख कर आप आसानी से 30 मई 2022 का पजल हल कर सकते हैं। अगर आप एक हिंट से ही जवाब खोज लेते हैं तो अच्छा है, वरना आप उसके नीचे मौजूद दूसरे, तीसरे या चौथे हिंट भी देख सकते हैं। हिंट के आखिर में हम आज के Wordle 345 का जवाब भी लिख रहे हैं। Also Read - Wordle Answer Today 17 June 2022: जानें आज का शब्द और खेलने का तरीका
हिंट 1: आज के वर्डल का शुरुआती लेटर है– A
हिंट 2: आज के वर्डल का आखिरी लेटर है– L
हिंट 3: आज के वर्डल में दो वॉवेल (a,e,i,o,u) हैं
हिंट 4: आज के वर्डल में एक शब्द दो बार रिपीट होता है
इन हिंट की मदद से आपके लिए जवाब ढूंढना आसान हो जाना चाहिए। अगर अभी भी आप जवाब नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो आप नीचे सबसे बड़ा हिंट देख सकते हैं। इस हिंट में आप आज के शब्द में मौजूद सभी लेटर को सिलसिलेवार क्रम में लिख रहे हैं। इसकी मदद से आप शब्द बना सकते हैं।
हिंट 5: आज के वर्डल में A,L,O और T लेटर शामिल हैं।
कैसे खेलना है इस गेम को
Wordle को खेलने के लिए आपको nytimes.com/games/wordle/index.html लिंक पर जाना होगा। यहां आपको 5 अल्फाबेट वाले एक शब्द को गेस करना होता है। वर्ड टाइप करने के बाद आपको एंटर दबाना होगा, जिसके बाद आपके लेटर पीले, हरे या काले कलर में बदल जाएंगे।
काले रंग का मतलब है कि वह अल्फाबेट आज के शब्द में मौजूद नहीं है। पीले रंग का मतलब है कि वह अल्फाबेट आज के शब्द में मौजूद है, लेकिन उसकी जगह गलत है। हरे रंग का मतलब है कि अल्फाबेट शब्द में मौजूद भी है और सही जगह पर भी है।
Wordle 345 का जवाब
30 मई 2022 के वर्डल का जवाब है– ATOLL