अक्टूबर महीने में अब तक कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन लॉन्च कर चुकी हैं। हालांकि अभी भी कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए लाइन में हैं। अब चार नए मॉडल्स चीन की MIIT certification अथॉरिटी पर स्पॉट हुए हैं। इनमें से दो फोन शाओमी के हैं और बाकी दो स्मार्टफोन वीवो के हैं। हालांकि अभी तक इन डिवाइस के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं मिली है। शाओमी के दो डिवाइस M1901F9T, M1901F9E नाम से लिस्ट देखे गए हैं। Also Read - Xiaomi Redmi Note 10, Note 10 Pro और Note 10 Pro Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Also Read - Vivo S9 5G, Vivo S9e 5G स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इन मॉडल्स को पहली बार स्पॉट किया गया है इसलिए इन हैंडसेट के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि यह फोन रेडमी नोट 6 प्रो भी हो सकता है जिसे चीन में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। Also Read - Redmi Note 10 Series कल भारत में होगी लॉन्च, 108MP कैमरे वाले फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें हर बात
“M19” से संकेत मिलता है कि यह शाओमी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा बाकी दो हैंडसेट CMIIT and V1821A/T नाम से स्पॉट हुए हैं जो वीवो के फोन हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन अपर मिड रेंड सेगमेंट के हो सकते हैं क्योंकि इसमें 22.5W charger है।
चीनी कंपनी इस महीने नए उपकरणों के लॉन्च के साथ काफी सक्रिय रही है जैसे कि विवो एक्स 23 सिम्फनी संस्करण, विवो वाई 7 9, और अन्य। वीवो ने भी हाल में X23 Symphony Edition, Vivo Y97 जैसे स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।