Apple ने मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा देते हुए अपने लेटेस्ट iPhone की असेंब्लिंग भारत में शुरू कर दी है। पिछले दिनों लॉन्च हुए कंपनी के सेकेंड जेनरेशन के iPhone SE (2020) को भारत में असेंबल करना शुरू कर दिया है। जल्द ही इसे ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। iPhone SE (2020) का लुक और डिजाइन iPhone 8 की तरह ही दिया गया है। इसकी कीमत 42,500 रुपये है। इस नए मिड रेंज के iPhone को कंपनी ने OnePlus, Samsung के मिड प्राइस रेंज के स्मार्टफोन्स की चुनौती में लॉन्च किया है। Also Read - Flipkart Sale में Apple iPhone पर 26 हजार रुपये से ज्यादा का Discount
बेंगलुरू में हो रहा है प्रोडक्शन
iPhone SE (2020) का प्रोडक्शन कंपनी के सप्लायर विस्ट्रॉन (Wistron) अपने बेंगलुरू फैसिलिटी में कर रहा है। कंपनी ने पिछले दिनों ये घोषणा की थी कि वो भारत में अपने डिवाइसेज असेंबल करेगी। Wistron भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले चारों डिवाइसेज- iPhone 11, iPhone XR, iPhone 7 और iPhone SE (2020) का प्रोडक्शन करेगी। Also Read - Apple iPhone 11 से लेकर Redmi Note 9 Pro तक, इन स्मार्टफोन्स की 2020 में रही धूम
स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone SE (2020) के फीचर्स की बात करें तो ये 4.7 इंच के LCD रेटिना HD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1334 x 750 पिक्सल है। ये A13 बायोनिक चिप पर काम करता है। साथ ही ये iOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन के बैक में सिंगल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। वहीं, फोन के फ्रंट में भी एक ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में 12MP का वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 7MP का कैमरा दिया गया है। ये फास्ट चार्जिंग और टच आईडी जैसे फीचर्स के साथ आता है। Also Read - Microsoft के को-फाउंडर Bill Gates साथ में क्यों नहीं रखते हैं Apple iPhone? जानें
Features | Apple iPhone SE 2020 |
---|---|
Price | 42500 |
Chipset | A13 Bionic |
OS | iOS 13 |
Display | IPS technology-4.7-inch (diagonal) widescreen LCD with Retina HD display-1334×750-pixel resolution at 326 ppi |
Internal Memory | |
Rear Camera | 12MP Wide camera ƒ/1.8 aperture |
Front Camera | 7MP camera ƒ/2.2 aperture |
Battery | Fast‑charge capable: Up to 50% charge in 30 minutes, |