Asus ROG Phone 5 की Launch date आ गई है। यह स्मार्टफोन 9 मार्च 2021 को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Asus Republic of Gamers की आधिकारिक साइट पर इसकी लॉन्च डेट की जानकारी मिलती है। वेबसाइट पर जाने पर यूजर्स को एक काउंटडाउन टाइमर नजर आएगा, जो 9 मार्च 2021 तक चल रहा है। इस पेज के मुताबिक स्मार्टफोन अमेरिकी समयानुसार 9 मार्च को सुबह 6 बजे लॉन्च होगा। इसके अतिरिक्त कोई जानकारी वेबसाइट पर नजर नहीं आती है। Also Read - Upcoming Smartphones launching in India in March 2021: Samsung, Xiaomi, Realme, OnePlus के ये दमदार स्मार्टफोन मार्च में होंगे लॉन्च
हालांकि, इस स्मार्टफोन की नाम की पुष्टि हो चुकी है। पिछले कुछ वक्त से यह संदेह बना हुआ था कि ROG Phone 3 के बाद कंपनी के अगले फोन का नाम क्या होगा। आसुस के अगले स्मार्टफोन का नाम ROG Phone 5 होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। वेबसाइट पर स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च डेट के अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, डिवाइस के बारे में पहले कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी हैं, जिसमें कई जानकारियां मिलती हैं। Also Read - Top 5 Upcoming Gaming Smartphones: खेलना हो Free Fire या Call of Duty, इन स्मार्टफोन में नहीं होगी कोई दिक्कत
Asus ROG Phone 5 में क्या होगा खास?
इस स्मार्टफोन में हमें क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 888 देखने को मिलेगा। इसके अतिरिकत् डिवाइस में 6.8-inch का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन Android 11 पर काम करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें एक मिनी डिस्प्ले भी दे सकती है, जो रियर साइड में होगा। इस पर यूजर्स को नोटिफिकेशन्स का अपडेट मिलेगा। साथ ही इस डिस्प्ले को कई अन्य काम में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। Also Read - Top 5 Laptops Under 30000 in India: कम कीमत में चाहते हैं बेहतरीन लैपटॉप, इन पर जरूर डालें नजर
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें दो 3,000mAh की बैटरी दे सकती है, यानी इसमें 6,000mAh की बैटरी कैपिसिटी मिलेगी। स्मार्टफोन में 16GB तक की RAM दी जा सकती है। चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग में इस फोन को स्पॉट किया गया है, जहां इस मॉडल नंबर ASUS_I005DA के साथ देखा गया। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं आई है।