Asus ने अपने पॉप्युलर स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 की कीमत में कटौती की घोषणा की है। स्मार्टफोन को पिछले साल 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसके बाद इसके रिटेल प्राइस में कटौती कर इसकी कीमत को 8,499 कर दिया गया था। अब शुक्रवार को कंपनी ने इस Max Pro M1 की कीमत में 500 रुपये की कटौती कर दी है। अब ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिेए 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है।
लॉन्च के बाद से ही Zenfone Max Pro M1 बजट सेगमेंट में काफी पॉप्युलर रहा है। यही कारण है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को एक साल बाद भी बेच रही है। इसका मिड वेरिएंट जिसमें 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है अब 8,999 रुपये में उपलब्ध है। इसका हाई-एंड वेरिएंट जिसमें 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है अब उसकी कीमत 11,999 रुपये हो गई है।
Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
स्मार्टफोन को एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। इसमें 5.99-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। इसके साथ ही यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर एसओसी पर बेस्ड है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें ड्यूल सिम कार्ड, वाई-फाई, ब्लूटूथ और फेस अनलॉक का ऑप्शन दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए फोन में मौजूद 5,000mAh बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक में एक 13-मेगापिक्सल कैमरा और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में सॉफ्ट एलईडी फ्लैश सपोर्ट मौजूद है।
Features | Asus Zenfone Max Pro (M1) | Asus Zenfone Max Pro M2 |
---|---|---|
Price | 7999 | 12999 |
Chipset | Snapdragon 636 octa-core SoC | Qualcomm Snapdragon 660 |
OS | Android Oreo | Android 8.1 Oreo |
Display | 5.99-inch full HD+ 18:9 aspect ratio-1080x2160pixels | 6.26-inch, full HD+-2280x1080pixels |
Internal Memory | 3GB RAM with 32GB storage | 3GB RAM with 32GB storage |
Rear Camera | Dual Cameras – 13MP + 5MP | Dual – 12MP + 5MP |
Front Camera | 8MP with LED flash | 13MP |
Battery | 5,000mAh | 5,000mAh |
You Might be Interested
7499