Realme ने साल 2019 में खुद को अफोर्डेबल कीमत में कई फीचर से लैस स्मार्टफोन पेश करने वाली कंपनी के तौर पर स्थापित किया है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने हाल में ही बताया कि उसने भारत में साल 2019 में करीब 15 मिलियन स्मार्टफोन बेचे हैं। Realme इस साल तेजी से उभरते ब्रांड में शामिल है। कंपनी ने साल 2020 के लिए अपनी सेल को दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इस के साथ ही रियलमी जनवरी 2020 में पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 5G को लॉन्च करेगी। यहां हम आपको साल 2019 में लॉन्च किए गए रियलमी के बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। Also Read - Realme X50 5G की इमेज हुई लीक, डिजाइन से जुड़ी ये अहम जानकारी आई सामने
Best Realme phones of 2019
Realme C2
Realme C2 स्मार्टफोन कंपनी का एंट्री लेवल का स्मार्टफोन है। Realme के फोन में पावरफुल हार्डवेयर और अच्छी बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इस फोन कंपनी ने ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ 4,000mAh की बैटरी दी है। इस फोन को 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 2020 के तीसरे तिमाही में Android 10 का अपडेट मिलेगा। Also Read - Realme X50 स्मार्टफोन में होगी दमदार बैटरी, दो दिनों तक मिलेगा बैकअप
Features | Realme C2 |
---|---|
Price | 5999 |
Chipset | Mediatek MT6762 Helio P22 octa-core SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.1-inch HD+, 19.5:9 aspect ratio-720 x 1560 |
Internal Memory | 2GB RAM with 16GB internal storage |
Rear Camera | Dual – 13MP + 2MP |
Front Camera | 5MP |
Battery | 4,000mAh |
Realme 3 Pro
Realme 3 Pro फोन कंपनी का सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन है। इस फोन को कंपनी ने पावरफुल Snapdragon 710 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। रियलमी के इस फोन को फिलहाल 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रियलमी साल 2020 के पहले तिमाही में इस फोन Android 10 का अपडेट देगी।
Features | Realme 3 Pro |
---|---|
Price | 12999 |
Chipset | Snapdragon 710 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.3-inch full HD+-2340×1080 pixels |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | 16MP + 5MP |
Front Camera | 25MP |
Battery | 4,045mAh |
Realme 5 Pro
Realme 5 Pro चाइनीज स्मार्टफोन ब्राडं रियलमी का क्वार्ड कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन है। यह फोन Realme 3 Pro का सेक्सेसर स्मार्टफोन है। Realme 5 Pro को फिलहाल 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है।
Features | Realme 5 Pro |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 712 SoC |
OS | Android 9 Pie with ColorOS 6 |
Display | 6.3-inch FHD+-2340x1080pixels |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Quad cameras – 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 4,035mAh |
Realme X2
Realme X2 फोन कंपनी का सबसे लेटेस्ट समार्टफोन है, जिसे कंपनी 30W VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज, Qualcomm के गेमिंग Snapdragon 730G चिपसेट और 64-मेगापिक्सल प्राइमेरी लेंस के साथ लॉन्च किया है। कंपनी के ऑल-राउंडर स्मार्टफोन Realme X2 को भारत में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
Features | Realme X2 |
---|---|
Price | 16999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 730G |
OS | Android 9 Pie |
Display | Super AMOLED-6.4-inch FHD+ -2400x1080pixels |
Internal Memory | 4GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 64MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4,000mAh |
Realme X2 Pro
Realme X2 Pro स्मार्टफोन कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में कंपनी 90Hz Super AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 855+ चिपसेट और 64-मेगापिक्सल कैमरा से साथ लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी 50W सुपर फास्ट चार्ज ऑफर करती है। कंपनी दावा है कि यह फोन मात्र 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
Features | Realme X2 Pro |
---|---|
Price | 29999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 855+ |
OS | Android 9 Pie |
Display | Super AMOLED-6.5-inch Full HD+-2400x1080pixels |
Internal Memory | 8GB RAM with 128GB storage |
Rear Camera | Quad – 64MP + 13MP + 8MP + 2MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 4,000mAh |
Story Timeline
You Might be Interested
17999