Xiaomi के लिए साल 2019 काफी बढ़िया रहा और वह भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लीडर बना रहा। चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने साल 2019 में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। बॉयर्स के बीच इस साल भी शाओमी लोकप्रिय रहा। कंपनी ने Poco F2 स्मार्टफोन का यूजर्स इंतजार करते रहे लेकिन यह फोन इस साल लॉन्च नहीं हुआ। हम आपको इस साल लॉन्च हुए Xiaomi के बेस्ट पांच स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। Also Read - Best Smart TVs launched in India in 2019: Xiaomi, Oneplus समेत इस साल इन स्मार्ट TV ने मचाया धमाल
Best Xiaomi smartphones of 2019
Xiaomi Redmi K20 Pro
शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भारत में इस साल अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 Pro को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में Snapdragon 855 SoC, 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया। इस फोन को फिलहाल 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Xiaomi ने इस स्मार्टफोन का टोन-डाउन वेरिएंट Redmi K20 को भी भारत में लॉन्च किया है। Also Read - Xiaomi ने 21इंच डिस्प्ले के साथ Yunmi इंटरनेट स्मार्ट रेफ्रीजरेटर को किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Features | Xiaomi Redmi K20 Pro | Xiaomi Redmi K20 |
---|---|---|
Price | 27999 | 21999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 855 SoC | Qualcomm Snapdragon 730 SoC |
OS | Android 9 Pie | Android 9.0 Pie |
Display | AMOLED-6.39-inch full HD+ display, 19.5:9 aspect ratio-2340×1080 pixels | AMOLED-6.39-inch full HD+ display, 19.5:9 aspect ratio-2340×1080 pixels |
Internal Memory | 6GB RAM + 128GB storage | 6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 8MP + 13MP | Triple – 48MP + 8MP+ 13MP |
Front Camera | 20MP | 20MP |
Battery | 4,000mAh | 4,000mAh |
Redmi Note 8 Pro
शाओमी के मिडरेंज स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro को कंपनी ने 64-मेगापिक्सल क्वार्ड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। यह फोन Redmi Note 7 Pro का सेक्सेसर स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G90T SoC और Liquid cooling टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। शाओमी के इस स्मार्टफोन को फिलहाल 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Also Read - Xiaomi Fish Tank से Smart जैकेट तक शाओमी के ये 10 स्मार्ट प्रोडक्ट जल्द होंगे भारत में लॉन्च
Features | Redmi Note 8 Pro |
---|---|
Price | 14999 |
Chipset | Mediatek G90T SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.53-inch FHD+ |
Internal Memory | 6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 64MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 4,500mAh |
Xiaomi Mi A3
Xiaomi के Android One प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया यह तीसरा स्मार्टफोन है। Mi A3 स्मार्टफोन को फिलहाल 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी इनडिस्प्ले फिंगरप्रिटं और 48-मेगापिक्सल कैमरा, AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में यूजर्स को स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरिएंस मिलता है।
Features | Xiaomi Mi A3 |
---|---|
Price | 12999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | OLED-6.1-inch HD+ |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 8MP + 2MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4,030mAh |
Redmi Note 7 Pro
साल 2019 में शाओमी का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro रहा। इस फोन में 48-megapixel का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। शाओमी रेडमी के इस फोन को फिलहाल 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Features | Xiaomi Redmi Note 7 Pro |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 675 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.3-inch FHD+ |
Internal Memory | 4GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | 48MP+5MP |
Front Camera | 13MP |
Battery | 4,000mAh |
Redmi 8A
Redmi 7A का सेक्सेसर स्मार्टफोन Redmi 8A को कंपनी ने इस साल लॉन्च किया है। इस फोन को फिलहाल 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी, USB Type-C कनेक्टिविटी और, 12-megapixel Sony IMX363 कैमरा सेंसर दिया गया है। एंट्री लेवल में यह फोन बॉयर्स के पहली पसंद बना हुआ है।
Features | Xiaomi Redmi 8A |
---|---|
Price | 6499 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 439 SoC |
OS | Android 9 Pie with MIUI |
Display | 6.22-inch HD+ |
Internal Memory | 2GB RAM with 32GB storage |
Rear Camera | 12MP |
Front Camera | 8MP |
Battery | 5,000mAh |