Redmi Note 9 Pro Max First sale postponed in india due to Coronavirus: Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro को इस साल मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी अभी तक Redmi Note 9 Pro को सेल के लिए पेश कर चुकी है, लेकिन Redmi Note 9 Pro Max को सेल पर पेश किया जाना अभी बाकी है। शाओमी पहले ही Redmi ब्रांड को सेपरेट बना चुकी है। इस फोन की पहली सेल कल यानी 25 मार्च 2020 को होनी थी, जिसे अब कंपनी ने कैंसिल कर दिया है। इसकी जानकारी शाओमी के सीईओ मनु कुमार जैने ने खुद से ट्विट करके दी है। देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं और इसके चलते ज्यादा राज्यों ने लॉकडाउन किया हुआ है, जिसके चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक नई डेट की जानकारी नहीं दी है। Also Read - Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: रेडमी नोट 9 प्रो से सस्ते में खरीद सकते हैं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
Mi fans, due to recent state lockdowns, we will have to postpone the 1st sale of #RedmiNote9ProMax to a later date. Also Read - Redmi Note 9: इस तारीख को लॉन्च होंगे नए रेडमी स्मार्टफोन, मिलेंगे चार रियर कैमरे और दमदार फीचर
I would like to confirm that the sale of #RedmiNote9Pro will still happen as scheduled, tomorrow (24th) at 12 noon.
Thanks for your understanding! #NoMiWithoutYou pic.twitter.com/FfS8iOacBH
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) March 23, 2020
इसके अलावा Redmi Note 9 Pro को आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसे दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Redmi Note 9 pro max स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 6GB रैम 64 GB स्टोरेज मॉडल है, जिसकी ऊपर बताई गई है। इस फोन का दूसरा और तीसरा वेरिएंट क्रमश: 6GB रैम 128 GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ आते हैं जिनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है।
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max: Specifications
Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन की डिस्प्ले 6.67-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में ट्रिपल क्रॉनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।इस स्मार्टफोन में डॉट डिस्प्ले (पंच होल) और ऑरा डिजाइन बैक दिया गया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन इंटरस्टॉलर ब्लैक, ग्लैशियर व्हाइट और ऑरा ब्लू में लॉन्च किया गया है।
इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। फोन में 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का सपोर्ट मिलता है। फोन में 2+1 सिम ट्रे दिया गया है, जिसमें दो सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें क्वार्ड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका मुख्य कैमरा लेंस 64 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप के अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें प्राइमेरी कैमरा सेंसर 64 MP के साथ 8-MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर 5-MP मैक्रो कैमरा सेंसर और 2-MP का डेप्थ सेंसर और 32-MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है।
Features | Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max |
---|---|
Price | 14999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 720G, Octa-core (2×2.3 GHz Kryo 465 Gold & 6×1.8 GHz Kryo 465 Silver) |
OS | Android 10.0; MIUI 11 |
Display | IPS LCD, Bezel-less display with punch-hole display, Corning Gorilla Glass v5, Capacitive Touchscreen, Multi-touch-6.67 inches (16.94 cm)-1080 x 2400 pixels |
Internal Memory | 64 GB and Expandable Memory Up to 256 GB |
Rear Camera | 64 MP Primary Camera 8 MP, Wide Angle, Ultra-Wide Angle Camera 5 MP Camera 2 MP, Depth Camera |
Front Camera | 32-megapixel in-display front camera |
Battery | 5020 mAh |
Story Timeline
You Might be Interested
13999
16999