Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन भारत में कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग ने कुछ दिनों पहले स्पेन में Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट में Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। इससे यह साफ है कि कंपनी इस स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में उतार सकती है। Also Read - 6GB RAM, 128GB स्टोरेज, 12MP + 12MP + 12MP कैमरे वाले Samsung Galaxy Note 10 Lite पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट, Amazon पर मिल रही डील
Samsung Galaxy A32 5G Price in India
Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को कंपनी स्पेन में लॉन्च कर चुकी है। Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन का 64GB वेरिएंट को 279 यूरो (लगभग 24,600 रुपये) की कीमत (Samsung Galaxy A32 5G Price in India) में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत नहीं बताई है। Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को Awesome Black, Awesome White, Awesome Blue और Awesome Violet में उपलब्ध करवाया गया है। Also Read - Samsung Galaxy A32 5G सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, Galaxy Jump के नाम से हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy A32 5G Specifications
Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन में 6.5-inch की HD+ TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Infinity-V डिजाइन वाला नॉच मिलता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 720 SoC के साथ आता है, जिसमें octa-core CPU दिया गया है। फोन दो वेरिएंट 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। Also Read - Samsung Days Sale: सस्ते में खरीदें Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज के फोन, मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Samsung Galaxy A32 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा 48MP का है। इसके अतिरिक्त इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने 13MP का लेंस मिलता है।
इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, VoLTE, VoWi-Fi, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth और GPS सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 के साथ आता है।