गूगल की कीबोर्ड ऐप Gboard को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है, जो एंड्रॉइड यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस देगा। लेटेस्ट अपडेट ऐप पर कस्टम Gif क्रिएटर के नए इफैक्ट लाता है। Gif क्रिएटर को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। अब आप गूगल Gboard में कस्टम Gif बनाते समय नए इफैक्ट और टेक्स्ट ओवरले भी जोड़ सकते हैं।
इन कस्टम Gif को सीधे जीबोर्ड पर टाइप करते समय किसी भी सपोर्टिड एेप पर शेयर किया जा सकता है। जैसा कि Android Police द्वारा रिपोर्ट किया गया है, नए Gif आपको बहुत से इफैक्ट और एनिमेटिड फ्रेम्स को जोड़ने का मौका देता है। उदाहरण के तौर पर जैसे आप इसमें एक हार्ट शेप का फ्रेम जोड़ सकते हैं, अाप इसमें अपने फोन के कैमरा से बनाए Gif में एक एनिमेटिड विंडो शेड भी जोड़ सकते हैं।
आप स्क्रीन में पॉपकॉर्न स्टिकर को भी जोड़ सकते हैं। आप Gif में टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के बाद अब आप स्टिकर्स को 15 नई भाषाओं में सर्च कर सकते हैं। इस अपडेट में सबसे बड़ा फीचर इसमें जोड़ी गई 28 नई भाषाएं है, जो Gboard को यूज करना बहुत आसान बना देगा।
इनमें से कुछ भाषाएं काफी कम बोली जाती हैं और इनका ज्यादा यूज होना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इन सब भाषाओं से गूगल कई नए यूजर्स को Gboard पर लाने की कोशिश कर रहा है। ये भाषाएं महाराष्ट्र की कोंकणी और Fijian है।