कुछ समय पहले से ही गूगल अपनी ऐप्स को नए Material Theme UI के साथ अपडेट करने पर काम कर रहा है। यह नया Material Theme UI सिर्फ एक गूगल एेप में नहीं बल्कि कई गूगल एेप्स के लिए रिलीज किया जाना है, जिनमें Android Messages, Calendar, Google Photos के साथ कई अन्य ऐप्स शामिल हैं।
अब इस अपडेट को पाने वाली सबसे पहली ऐप गूगल Home ऐप है। ऐप को बिल्कुल नए तरह से रिडिजाइन किया गया है। स्मार्टहोम एेप्स के लिए भी इस एेप को दोबारा से नए तरह से अॉर्गेनाइज किया गया है। इसमें दिए नए स्मार्टहोम कंट्रोल से हाल ही में पेश किए गए गूगल होम हब के नए फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
XDA Developers के मुताबिक, एेप में font और icon अपडेट जैसे कुछ बेसिक बदलाव भी किए गए हैं। अब एेप को खोलते ही यूजर को होम पेज में सभी स्मार्ट डिवाइस दिखाई देंगे। इसके साथ ही इसमें अब Quick Actions को भी एड किया गया है जो कि स्क्रीन के टॉप में दिखाई देते हैं। इन्हें गूगल अपने आप जनरेट करता है। साथ ही इन्हें कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इस अपडटे के बाद यूजर के लिए अपनी सभी स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करना अासान हो जाएगा। एेप में दिए कंट्रोल को भी नया यूजर इंटरफेस दिया गया है।
इसके अलावा इस अपडेट में खास बात यह है कि अब यूजर इसमें अपने अलावा दूसरों को भी एड कर सकता है और अपने स्मार्टहोम का एक्सेस दे सकता है। इससे पहले एेप में जुड़े लोगों को अपने अकाउंट में अलग से स्मार्ट डिवाइस को एड करना होता था। अब यूजर के द्वारा जोड़े गए मेंबर पूरे स्मार्ट होम को कंट्रोल कर सकते हैं। अपडटे रोल-आउट शुरू हो चुका है और यह प्ले स्टोर से अपडेट या डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा आप XDA Developers की वेबसाइट से भी इस एेप की APK फाइल डाउनलोड कर अपने स्मार्टफोन में साइडलोड(इंस्टॉल) कर सकते हैं।