Nokia ब्रांड को मैनेज करने वाली HMD Global जल्द ही भारत में नए स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि वह भारत में 5 दिसंबर को नए डिवाइस पेश करेगी। कंपनी ने अपने अपकमिंग प्रॉडक्ट्स के बारे में एक शॉर्ट वीडियो को भी टीज किया है। हालांकि टीजर से इस बात की पुख्ता नहीं मिलती है कि कंपनी 5 दिसंबर को किन-किन प्रॉडक्ट्स को पेश करेगी। Also Read - Nokia 2.2 Price Cut in India : नोकिया ने घटाई Nokia 2.2 स्मार्टफोन की कीमतें
HMD Global could launch Nokia 8.2 or Nokia 5.2 or Nokia 2.3
हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक HMD Global भारत में 5 दिसंबर को Nokia 8.1 स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। कंपनी ने Nokia 8.1 को पिछले साल दिसंबर में पेश किया गया था। अब कंपनी इसी सेम तारीख 5 दिसंबर को Nokia 8.2 को पेश कर सकती है। Nokia 8.1 को कंपनी ने 26,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। हालांकि अभी इस फोन को 15,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की है। Also Read - Mobile World Congress 2020 : नोकिया लॉन्च कर सकता है 5G स्मार्टफोन Nokia 8.2
Also Read - Nokia 7.2 Price Cut : नोकिया 7.2 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम और स्पेसिफिकेशंस
Nokia 8.1 में 6.18-inch PureDisplay IPS LED पैनल के साथ 2.5D कर्व ग्लास है। फुल HD+ रिजॉल्यूशन वाले इस डिवाइस का रिजॉल्यूशन 2246×1080 पिक्सल्स का है। फोन में Qualcomm Snapdragon 710 SoC के साथ Adreno 616 GPU दिया गया है। इसके अलावा बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी सेंसर 12मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 13मेगापिक्सल का है।
इसके अलावा कंपनी 5 दिसंबर को Nokia 2.3 और Nokia 5.2 को भी पेश किया जा सकता है। Nokia 2.3 इससे पहले लॉन्च हुए एंट्री लेवल फोन Nokia 2.2 का अपग्रेडिड डिवाइस होगा। वहीं Nokia 5.2 के बैक में 48मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। अगर पिछले लीक और रिपोर्ट पर विश्वास किया जाएं तो नोकिया फोन में Snapdragon 660 SoC दिया जा सकता है।
Features | Nokia 8.1 |
---|---|
Price | 26999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 710 octa-core |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.18-inch, FHD+-2246×1080 pixels |
Internal Memory | 4GB of RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Dual – 12MP + 13MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 3,500mAh |