HMD Global ने पिछले साल सिर्फ एक 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G लॉन्च किया है, जो अमेरिकी बाजार में Nokia 8 V 5G UW के नाम से भी लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन mmWave सपोर्ट के साथ अमेरिका में आता है। इस साल कंपनी कई 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2021 के अंत तक कंपनी के 5G स्मार्टफोन्स की संख्या 5 हो सकती है। यानी Nokia ब्रांड के तहत कंपनी इस साल चार नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। Nokia 5G स्मार्टफोन्स की जानकारी NokiaPowerUser द्वारा शेयर की गई है। Also Read - Nokia 1.4 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, पिछले स्मार्टफोन से ज्यादा हो सकते हैं फीचर्स
Nokia 5G डिवाइसेस जल्द हो सकते हैं लॉन्च
पब्लिकेशन के मुताबिक यह सभी डिवाइस एक साथ लॉन्च नहीं होंगे। बल्कि दो डिवाइस साल 2021 की पहली छमाही में लॉन्च होंगे, जबकि दो दूसरी छमाही में लॉन्च होंगे। फिलहाल इन डिवाइस के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Nokia 5.4, Nokia 7.3, Nokia 8.3 5G और Nokia 9PureView के सक्सेसर के रूप में ये डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं। Also Read - Nokia जल्द लॉन्च कर सकता है एक मिड रेंज स्मार्टफोन, ऐसा होगा डिजाइन
रिपोर्ट्स की मानें तो नोकिया इन स्मार्टफोन को Nokia 5.5, Nokia 7.4 , Nokia 8.4 और Nokia 9.X PureView के नाम से लॉन्च कर सकते हैं। इसके साथ ही पब्लिकेशन ने बताया है कि Nokia 7.4 5G उन दो स्मार्टफोन्स में से एक होगा, जो पहली छमाही में लॉन्च होंगे। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 480 SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। Also Read - Nokia ने सस्ता किया अपना दमदार स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और नई प्राइस
हालांकि रिपोर्ट में हाल में लीक हुए Nokia 6.3/6.4 के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो इन स्मार्टफोन से पहले लॉन्च हो सकता है। नोकिया ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लंबे वक्त से नोकिया की ओर से कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया गया है, जिसका सभी को इंतजार है। नोकिया ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी नए स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में जरूर लॉन्च करेगी।