भारत में 6 जून को HTC Desire 12 और Desire 12+ स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन का ऑफिशियल टीजर जारी किया है। हालांकि, इसमें इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। Also Read - HTC Desire 12s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Also Read - आज से सेल के लिए आएंगे HTC Desire 12 और Desire 12+ स्मार्टफोन Also Read - भारत में लॉन्च हुए HTC Desire 12 और Desire 12+ स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स और कीमतHTC इंडिया ने अपने ट्विटर पेज पर इन दोनों स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। इस टीजर में सिर्फ इतनी जानकारी दी गई है कि HTC Desire 12 और Desire 12+ स्मार्टफोन 6 जून को लॉन्च होंगे। इससे आगे इसमें कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं।
इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत भारत में क्या होगी अभी इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यूरोपीय मार्केट में HTC Desire 12 की कीमत EUR 185 (करीब 4,500 रुपए) है। वहीं, Desire 12+ की कीमत EUR 235 (करीब 18,500 रुपए) है।
HTC Desire 12, Desire 12+ के फीचर्स
HTC Desire 12 में 5.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले हो सकती है। यह स्मार्टफोन 2जीबी रैम और 3जीबी रैम ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का BSI कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। HTC Desire 12 के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का BSI सेंसर दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 2730mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं,HTC Desire 12+ में 6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। HTC Desire 12+ में 2965mAh की बैटरी दी जा सकती है।