Infinix (इंफीनिक्स) ने हाल में भारतीय मार्केट में Smart 4 Plus को एंट्री लेवल पर लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को भारत में 7,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। अब कंपनी का एक और एंट्री लेवल डिवाइस ऑनलाइन स्पॉट हुआ है। Infinix Hot 10 Lite को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में कुछ फीचर्स के साथ स्पॉट किया गया है। Infinix Hot 9 को इसके प्रो मॉडल को इस साल मई में लॉन्च किया गया था। अब ऐसी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Hot 10 का एक और नया डिवाइस देखने को मिल सकता है। Also Read - इंफीनिक्स Smart 2 रेड कलर वेरिएंट में हुआ लॉन्च, यहां होगी सेल
Infinix Hot 10 Lite appears on the Google Play Console listing with 2GB of RAM and a MediaTek Helio A20 (🥱) processor.#Infinix #InfinixHot10Lite pic.twitter.com/SRkzodwVNM Also Read - इंफीनिक्स नोट 5 रिव्यू: लुक और एंड्रॉइड वन का शानदार कॉम्बिनेशन
— Mukul Sharma (@stufflistings) July 25, 2020
लिस्टिंग के मुताबिक Infinix Hot 10 Lite को MediaTek Helio A20 chipset के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही फोन में 2 जीबी रैम का ऑप्शन दिया जा सकता है। इससे पहले डिवाइस कॉन्फिग्रेशन गाइड की लीक कॉपी से पता चला था कि आने वाले समय में सभी डिवाइसों को 2जीबी से अधिक रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Infinix Hot 10 Lite को मार्केट में एंड्रॉिड 10 आउट ऑफ द बॉक्स पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में HD+ (1600 x 720 pixels) डिस्प्ले के साथ 320ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा गूगल प्ले कंसोल पेज से पता चलता है कि फोन को ड्यूड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले Infinix Hot 8 को V- शेप्ड नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था।
Infinix Hot 10 Lite की लिस्टिंग को सबसे पहले Mukul Sharma ने स्पॉट किया था। इससे पहले Infinix Hot 9 को भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब इसकी प्राइस बढ़कर 9,499 रुपये हो गई है। इस प्राइस में आपको 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिल रही है। Infinix Hot 9 में 6.6-inch IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। फोन में HD+ रिजॉल्यूशन है। कंपनी ने फोन में MediaTek Helio P22 octa-core SoC दिया है। साथ ही फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है।