दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल अपने तीन नए आईफोन्स पेश करने जा रही है। कंपनी इन तीन नए आईफोन्स को कैलिफॉर्निया में होने वाले एप्पल इवेंट में पेश करेगी। यह इवेंट 12 सितंबर यानी आज है। इस ग्लोबल इवेंट में कंपनी iPhone Xs, नये iPad Pro और एप्पल वॉच सीरीज 4 और दूसरे कई प्रोडक्ट्स पेश करेगी। यह इवेंट स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10.30 बजे शुरू होगा। Also Read - Apple M1 चिप में भारतीय मूल के रिसर्चर ने ढूंढी खामी, सॉफ्टवेयर अपडेट से भी नहीं होगी ठीक
Also Read - स्विच ऑफ होने पर भी हैक हो सकता है iPhone, Apple का यह खास फीचर बना वजहएप्पल अपने इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस लाइव इवेंट को एप्पल के डिवाइसिस (iPhone/iPad/iPod/Mac) पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जो लोग इस इवेंट को वींडो 10 PC पर देखना चाहते हैं वो Edge ब्राउजर के जरिए देख सकते हैं। BGR HINDI आपको बता रहा है कि पहला आईफोन कब लॉन्च हुआ था। नीचे पढ़िए आईफोन्स की टाइमलाइन Also Read - Apple ने भारत में बढ़ाई MacBook Air M1 की कीमत, जानें नए दाम और स्पेसिफिकेशन
पहला आईफोन 2007 में रिलीज हुआ था। इसे एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने रिलीज किया था। उस वक्त स्टीव जॉब्स का मानना था कि यह आईफोन अपने वक्त से पांच साल आगे है। यानी इसके फीचर्स बाकि के स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी एडवांस थे। उसके बाद से एप्पल हर साल कस्टमर्स के लिए नए आईफोन्स पेश करता है। इस बार एप्पल तीन नए आईफोन्स लॉन्च करने जा रहा है।
2007
iPhone
यह पहला आईफोन है जो अपने वक्त में काफी लोकप्रिय हुआ। इसे स्टीव जॉब्स ने पेश किया था। उस वक्त टच स्क्रीन फोन अपने आप में अजूबा था। पहले आईफोन में 3.5 इंच की मल्टी टच डिस्प्ले दी गई थी। पहले ही साल 60 लाख से ज्यादा आईफोन बिके। इसके बाद से टच स्क्रीन का आईडिया मार्केट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गया।
2008
iPhone 3G
पहले आईफोन की सफलता के बाद एप्पल ने दूसरा आईफोन पेश किया। इसे साल 2008 में iPhone 3G के नाम से पेश किया गया। इसमें 3जी मोबाइल नेटवर्क और लोकेशन बेस्ड सर्विस और नेविगेशन के लिए GPS टेक्नोलॉजी दी गई। पहली बार एप्पल ने APP स्टोर को इंट्रोड्यूस किया। इसके जरिए उपभोक्ताओं को चीज़ों को डाउनलोड करने और थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करने की सुविधा मिली। यह पहली बार iPhone 3G के जरिए हुआ। लॉन्च के पहले ही हफ्ते में iPhone 3G के 10 लाख सेट बिके।
2009
iPhone 3GS
इसके जरिए पहली बार एप्पल ने आईफोन में बेहतर फीचर्स देने पर फोकस किया। इसमें कंपनी ने दमदार रैम और स्टोरेज क्षमता दी। इसके जरिए ही एप्पल ने पहली बार टेक्स्ट को कट, कॉपी और पेस्ट की सुविधा दी। लॉन्च होते ही इस आईफोन के पहले हफ्ते में ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिके।
2010
iPhone 4
यह पहला आईफोन था जिसमें स्टेनलैस स्टील का फ्रेम दिया गया। इसके डिजाइन में पूरी तरह से बदलाव किया गया था और इसमें कई नए फीचर्स दिए गए। यह पहला आईफोन था जो कि कई देशों में CDMA मोबाइल नेटवर्क को सपोर्ट करता था। iPhone 4 में Retina डिस्प्ले दी गई थी।इस फोन में 512 जीबी रैम दी गई थी।
2011
iPhone 4S
आईफोन 4एस में हुड में कई बदलाव किए गए थे। इस फोन को एप्पल के सीईओ स्टीब जॉब्स के मौत के एक दिन पहले पेश किया गया था। इसमें कैमरा कैपिबिलिटी से लेकर डिजाइन और दूसरे चीजों में कई बदलाव किए गए थे। इस फोन में वॉयस रिक्गनेशन असिस्टेंट SIRI दी गई थी। इसमें स्टोरेज सर्विस iCloud दिया गया था।
2012
iPhone 5
iPhone 5 में कई तरह के बदलाव किए गए थे। इसमें चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए लाइटिंग कनेक्टर दिया गया था। इसमें स्क्रीन की साइज भी बढ़ा दी गई थी। आईफोन 5 में एप्पल ने स्क्रीन साइज 3.5 इंच से लेकर 4 इंच दी थी। ये LTE मोबाइल नेटवर्क को सपोर्ट करता था। पहले ही तीन दिन में इस आईफोन के 50 लाख यूनिट बिके।
2013
iPhone 5S और iPhone 5C
आईफोन 5 एस का डिजाइन और डाइमेंशन iPhone 5 की ही तरह था। लेकिन इसके हुड के नीचे पहली बार 64 बिट प्रोसेसर दी गई थी जिससे कैमरा क्वालिटी में काफी सुधार आया था। टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर को होम बटन के साथ जोड़ दिया गया था। हालांकि, इसकी कीमत के लिए एप्पल को भारत समेत कई देशों में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
2014
iPhone 6 व iPhone 6 Plus
साल 2014 में एप्पल ने आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस इंट्रोड्यूस किया। इन दोनों ही आईफोन्स के स्क्रीन साइज में काफी अंतर था। iPhone 6 में 4.7 इंच की स्क्रीन और iPhone 6 Plus में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई थी। यह काफी थिन यानी पतला आईफोन थआ। इसमें पहली बार 128 जीबी स्टोरेज दी गई।
2015
iPhone 6S व iPhone 6S Plus
साल 2015 में आईफोन ने iPhone 6S व iPhone 6S Plus पेश किए। इसका डिजाइन आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की ही तरह था। पहली बार एप्पल रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध हुआ। इन आईफोन्स में एप्पल ने 3D टच टेक्नोलॉजी दी।
2016
iPhone SE
साल 2016 में दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने iPhone SE पेश किया। इसमें एप्पल ने 4 इंच की डिस्प्ले दी थी।
2016
iPhone 7 और iPhone 7 Plus
साल 2016 में एप्पल ने iPhone 7 और iPhone 7 Plus लॉन्च किए। एप्पल ने इन आईफोन्स को नए कलर ऑप्शन में पेश किया। इन्हें जेट ब्लैक और मैटर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया। इनमें एप्पल ने 3.5 एमएम हेडफोन जैक दी। iPhone 7 पहला ऐसा आईफोन बना जिसमें ड्युल कैमरा दिया गया। इसमें 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा और 2एक्स ऑप्टिकल जूम का दूसरा टेलीफोटो दी गई।
2017
iPhone 8 और iPhone 8 Plus
एप्पल ने साल 2017 में दो नए आईफोन्स पेश किए। ये आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस थे। एप्पल ने इनमें A11 बायोनिक प्रोसेसर दिया।
2017
iPhone X
एप्पल ने साल 2017 में आईफोन एक्स पेश किया। यह अब तक का सबसे एडवांस आईफोन था। इसकी स्क्रीन लंबी और यह पहला ऐसा आईफोन है जिसमें एप्पल ने OLED स्क्रीन दी है। इस आईफोन के टॉप में नॉच दी गई है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर को FACE ID से रिप्लेस किया गया था।