Motorola के अपकमिंग स्मार्टफोन को कुछ हफ्तों पहले XT2331-1 मॉडल नंबर और Penang कोडनेम के साथ Federal Communications Commission (FCC) सर्टिफिकेशन डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। अब Moto XT2331-3 को NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। मॉडल नंबर से पता चल रहा है कि यह XT2331-1 का ही वेरिएंट है। Also Read - Motorola ThinkPhone की इमेज आई सामने, पावरफुल प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च
लेटेस्ट लिस्टिंग में फोन के नाम का खुलासा हो गया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस Moto G13 होगा। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन के एक अन्य वेरिएंट Moto XT2331-2 को Bureau of Indian Standards सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अलग-अलग वेबसाइट पर लिस्ट होने के कारण उम्मीद है कि डिवाइस को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन की अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Motorola G73 5G फोन NBTC साइट पर हुआ लिस्ट, भारत में भी जल्द देगा दस्तक
Moto G13 Launch Detail
बता दें कि अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G13, G1x नाम के साथ आने वाला कंपनी का पहला डिवाइस होगा। Moto G13 को XT2331-3 मॉडल नंबर केसाथ NBTC डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में केवल मॉडल नंबर और फोन के नाम का खुलासा हुआ है। इसमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। Also Read - शानदार फीचर्स के साथ Motorola के दोनों फोन्स जल्द ग्लोबल बाजार में देंगे दस्तक, TDRA वेबसाइट पर हुए लिस्ट
हालांकि, FCC लिस्टिंग में डिवाइस के खास फीचर्स सामने आए थे। लिस्टिंग की मानें तो इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। यह 20W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स
कुछ समय पहले G सीरीज के इस अपकमिंग फोन के रेंडर भी ऑनलाइन लीक हुए थे। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है। हैंडसेट में पंच-होल नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा।
स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है। साथ ही डिवाइस या तो MediaTek Helio G99 प्रोसेसस या फिर Snapdragon 732G चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। डिवाइस Android 13 के साथ आने की उम्मीद है।
इसके अलावा, फिलहाल फोन की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।
कितनी होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो मोटोरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 4G हैंडसेट होगा। इस कारण उम्मीद है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 15000 रुपये से कम होगी।