Motorola ने Moto G7 सीरीज को इस महीने की शुरुआत में ब्राजील में लॉन्च किया था। इस सीरीज में Moto G7 Plus, Moto G7 Power, Moto G7 Play और Moto G7 शामिल है। कंपनी ने अब इनमें से एक स्मार्टफोन Moto G7 Power को भारत में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल बाकि तीन स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। Also Read - Moto E7 Power की पहली सेल आज, ऑफर में खरीदें 5000mAh बैटरी वाला यह सस्ता फोन
डिवाइस को 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है और यह कीमत इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। डिवाइस ऑफलाइन स्टोर्स के साथ भारत भर में Moto Hub और Moto प्रिफर्ड स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह जल्द ही फ्लिपकार्ट पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस फ्लिपकार्ट पर दिखाई दे रही है, लेकिन वहां फिलहाल Coming Soon लिखा आ रहा है। Also Read - MWC 2021 में OPPO ने पेश की नई तकनीक, हवा में फोन होगा चार्ज
आपको बता दें कि कंपनी ने ब्राजील में Moto G7 Power को Snapdragon 632 SoC के साथ पेश किया है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 1.8GHz है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है। स्मार्टफोन में 6.2-inch डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल्स का है। स्मार्टफोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्मार्टफोन के बैक में 12MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है। Also Read - Moto Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ सस्ता, 50 हजार रुपये घट गई कीमत