Motorola Edge S को अगले सप्ताह 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह Qualcomm Snapdragon 770 SoC के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge सीरीज का यह तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले इस सीरीज में Motorola Edge और Motorola Edge+ को लॉन्च किया जा चुका है। ये दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 SoC के साथ आते हैं। Also Read - Realme 8 Series Round Up: 108MP कैमरे के अलावा और क्या होगा खास, जानें?
Moto Edge+ S को चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की तस्वीरों को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और आधिकारिक साइट पर टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी के जनरल मैनेजर Chen Jin ने इस स्मार्टफोन के AnTuTu स्कोर को Weibo पर शेयर किया है। Also Read - Moto E7 Power Review in Hindi: कम कीमत में डेली यूज वाला दमदार स्मार्टफोन
Chen Jin द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में Moto Edge S को 6,79,860 स्कोर मिला है। फोन को CPU परफॉर्मेंस के लिए 1,89,694 स्कोर मिला है। इस फोन को डिस्प्ले में 2,90,268 स्कोर मिला है। वहीं, RAM के लिए फोन को 1,03,322 स्कोर मिला है। UX के लिए फोन को 96,576 स्कोर मिला है। Also Read - Flipkart Sale: 35 हजार रुपये से कम में 50-inch वाले Top 5 Smart TV
संभावित फीचर्स
Motorola Edge S को Nio कोडनेम के साथ पहले लिस्ट किया जा चुका है। फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.7 इंच के QHD+ डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। फोन में 105Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन 12GB RAM और256GB स्टोरेज को सपोर्ट करेगा।
फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में तीन अन्य कैमरे भी दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP + 8MP का डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और Android 11 पर काम करेगा। फोन का लुक और डिजाइन इस सीरीज के अन्य दोनों स्मार्टफोन की तरह ही है।
Features (Rumored) | Motorola Edge S |
---|---|
Price | – |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 870 processor |
OS | Android 11 |
Display | 6.7 inches (QHD+)-1080 x 2340 pixels |
Internal Memory | 12GB RAM + 256GB |
Rear Camera | 64 megapixel primary lens, 16 megapixel wide angle lens and 8 megapixel telephoto lens |
Front Camera | 16MP + 8MP Dual Selfie Camera |
Battery | 5000 mAh |