लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला अपने 2018 उत्पाद लाइनअप के हिस्से के रूप में कई प्रोडेक्ट पर काम कर रही है। अब तक लीक से पता चलता है कि कंपनी नए Moto G6 और Moto E5 सीरीज के साथ फ्लैगशिप मॉड्यूलर Moto Z सीरीज के अपग्रेड वर्जन पर काम कर रही है। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Also Read - Moto E7 Power की पहली सेल आज, ऑफर में खरीदें 5000mAh बैटरी वाला यह सस्ता फोनअपकमिंग Moto G6 और Moto E5 सीरीज के बारे में काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी इन दोनों डिवाइस को जल्द मार्केट में पेश करेगी। Moto G6 सीरीज में Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play को इंडोनेशिया और थाइलैंड में नेटवर्क सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। वहीं, Moto E5 और Moto E5 Play इंडोनेशिया में सर्टिफाइड हुए हैं। इस सर्टिफिकेशन से इस ओर इशारा जा रहा है कि यह जल्द ही एशिया में पेश किए जाएंगे। Also Read - MWC 2021 में OPPO ने पेश की नई तकनीक, हवा में फोन होगा चार्ज
Moto G6 सीरीज में Moto G6 Plus एक प्रीमियम मॉडल होगा। कहा जा रहा है कि इसमें 5.93-इंच डिसप्ले फुल एचडी+ रेजोल्यूशन 2160×1080 पिक्सल और 18:9 एस्पेक्ट रेशियो के साथ आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 6जीबी रैम और स्नैपड्रेगन 630 SoC के साथ पेश करेगी। इसे 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल सेंसर के ड्यूल कैमरा कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
दूसरी ओर Moto G6 मेटल और ग्लास सेंडविच डिजाइन होगा। Moto G6 में 5.7-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले और 18:9 एस्पेक्ट रेशियो होगा। यह दो स्टोरेज 3जीबी और 4जीबी रैम व 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। Moto G6 में पॉवरफुल स्नैपड्रेगन 450 SoC होगा जो कि 14nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम और सेल्फी कैमार उपलब्ध होगा।
लीक रेंड में सामने आया है कि Moto G6 और Moto G6 Plus में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा Moto G6 में 3,000mAh की बैटरी होगी। वहीं, G6 Plus थोड़ी बड़ी बैटरी 3,200mAh होगी।
दूसरी ओर Moto E5 में 5.5-इंच का एचडी डिस्प्ले और Moto E5 Play में 5.2-इंच एचडी डिसप्ले होने की उम्मीद है। खबरें हैं कि कंपनी Moto E5 Plus को 5.5-इंच एचडी+ डिस्प्ले, 3जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस कर सकती है।