Moto G Stylus (2021), Moto G Power (2021), Moto G Play (2021), Motorola One5G Ace Launched: मोटोरोला ने चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इन्हें Moto G Stylus (2021), Moto G Power (2021), Moto G Play (2021) और Motorola One 5G Ace नाम से बाजार में उतारा गया है। सभी फोन्स में Qualcomm प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला का दावा है कि Moto G Stylus (2021) की बैटरी फुल चार्ज पर दो दिन तक और Moto G Power (2021) और Moto G Play (2021) की बैटरी फुल चार्ज पर तीन दिन तक चल सकती है। आइए इन सभी फोन्स के बारे में डीटेल में बताते हैं। Also Read - Oppo K9 5G के फीचर्स हुए लीक, 8GB RAM और 65W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 6 मई को होगा लॉन्च
सभी फोन्स की कीमत
मोटोरोला ने अपने चारों नए स्मार्टफोन्स को अभी अमेरिका में लॉन्च किया है। Moto G Stylus (2021) को 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ सिर्फ वेरियंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 299 डॉलर (करीब 22 हजार रुपये) है। Moto G Power (2021) के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वाले मॉडल का दाम 199.99 डॉलर (करीब 14,700 रुपये) और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 249 डॉलर (करीब 18,300 रुपये) है। Also Read - Apple iPad Pro 2021 हुआ लॉन्च, मिलेगा LED डिस्प्ले और 5G नेटवर्क का सपोर्ट
Moto G Play (2021) को 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ एक वेरियंट में बाजार में उतारा गया है, जिसकी कीमत 169.99 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) है। वहीं, Motorola One 5G Ace के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल का दाम 399.99 डॉलर (करीब 29,500 रुपये) है। Also Read - Vivo V21 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 44MP का खास सेल्फी कैमरा
Moto G Stylus (2021) की खूबियां
Moto G Stylus (2021) में 6.8 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, Snapdragon 678 प्रोसेसर, 4GB रैम, 128GB स्टोरेज, 48MP, 8MP, 2MP और 2MP के चार रियर कैमरे, 16MP का फ्रंट कैमरा और 4000mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं।
Moto G Power (2021) की खास बातें
Moto G Power (2021) में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले, Snapdragon 662 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 48MP, 2MP और 2MP के तीन रियर कैमरे, 8MP का सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं।
Moto G Play (2021) के स्पेसिफिकेशन्स
Moto G Play (2021) में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले, Snapdragon 460 प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज, 13MP और 2MP के दो रियर कैमरे, 5MP का सेल्फी कैमरा, और 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola One 5G Ace में क्या खास?
Motorola One 5G Ace में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, Snapdragon 750G 5G प्रोसेसर, 6GB तक रैम, 128GB स्टोरेज, 48MP, 8MP और 2MP के तीन रियर कैमरे, 16MP का फ्रंट कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं।