चाइनीज कंपनी शाओमी ने MWC 2019 में Mi MIX 3 का 5G स्मार्टफोन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। Mi MIX 3 5G को €599 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय रुपये में 48,250 रुपये होते हैं। यह स्मार्टफोन मई से Mi रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी के लिए भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस डिवाइस को जल्द ही भारत में भी लॉन्च कर देगी। स्पेन और वेस्टर्न यूरोप के कुछ मार्केट में शाओमी लीडिंग ऑपरेटर्स के साथ मिलकर इस फोन को सबसे पहले पेश करेगी। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
Mi MIX 3 5G कोई नया फोन नहीं है। इसमें स्नैपड्रैगन 855 के साथ Snapdragon X50 5G modem दिया गया है। कंपनी ने Mi Mix 3 को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इसके 5G वर्जन को पेश किया है। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
Mi MIX 3 5G स्मार्टफोन में 6.39इंच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल्स का है। फोन के बैक में 12मेगापिक्सल का दो कैमरे हैं। फोन के फ्रंट में भी ड्यूल 24मेगापिक्सल सेल्फी शूटर हैं। यह स्मार्टफोन MIUI 10 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। इस फोन में 3,200mAh की बैटरी है। Also Read - 64MP कैमरा, 6GB, 33W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा वाला Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max हुआ सस्ता, 727 रुपये EMI पर खरीदने का मौका
ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च हुआ Mi 9
शाओमी ने Mi MIX 3 के 5G वेरिएंट के अलावा Mi 9 को भी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी Mi 9 के जरिए यूरोपियन मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना चाहता है। Mi 9 में 6.39-inch AMOLED डिस्प्ले है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (48MP+12MP+16MP) है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच के साथ 24मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Mi 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इसमें 3,500mAh की बैटरी है जो 27W चार्जर के साथ आता है। यह वायरलैस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल की कीमत €449 है जो भारतीय रुपये में 36,200 रुपये होते हैं। इसके बेस मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €499 (लगभग 40,200 रुपये) है। स्पेन, इटली और फ्रांस में Mi 9 के प्री-ऑर्डर रविवार से शुरू हो गए हैं।