Nokia अपने 5G स्मार्टफोन की लॉन्च की तैयारी में है। कंपनी अपने दो 5G स्मार्टफोन Nokia 6.3/Nokia 6.4 और Nokia 7.3/Nokia 7.4 के बारे में घोषणा कर सकती है। इसके अलावा बजट स्मार्टफोन Nokia 1.4 की भी घोषणा हो सकती है। HMD Global के इन स्मार्टफोन्स के बारे में पिछले कई समय से जानकारियां सामने आ रही हैं। इन स्मार्टफोन्स को साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, कंपनी ने अपने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च डेट की फिलहाल घोषणा नहीं की है। Also Read - Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, Oppo Band Style की भी एंट्री
Nokia 1.4
कंपनी के इस बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.51 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें LCD डिस्प्ले पैनल दी जा सकती है। इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 1GB RAM और 16GB की स्टोरेज हो सकती है। फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह फोन Android 10 Go ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। फोन के बैटरी और प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Also Read - Realme 8 Series Round Up: 108MP कैमरे के अलावा और क्या होगा खास, जानें?
Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
Nokia 6.3/Nokia 6.4 5G
कंपनी के मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन की बात करें तो ये एंट्री लेवल के 5G चिपसेट Qualcomm Snapdragon 480 SoC के साथ आ सकता है। फोन के बैक में 48MP/24MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक में अन्य तीन कैमरे 12MP + 2MP + 2MP के दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। फोन का सीधा मुकाबला चीनी कंपनियों के मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन से होगा।
Nokia 7.3/Nokia 7.4 5G
इस स्मार्टफोन को फरवरी-मार्च 2021 तक यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। फोन में 6.3 इंच का FHD+ डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकत है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल दिया जा सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 690 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन के बैक में 64MP या 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन के अन्य तीन सेंसर 12MP + 2MP + 2MP के दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 24MP का कैमरा दिया जा सकता है।
Features (Rumored) | Nokia 7.3/Nokia 7.4 5G |
---|---|
Price | TBA |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 690 SoC |
OS | Android 11 |
Display | 6.3-inch Full HD+ (90Hz Refresh rate panel) |
Internal Memory | 6GB RAM + 128GB storage |
Rear Camera | Quad- 64MP/48MP + 12MP + 2MP+ 2MP |
Front Camera | 24MP |
Battery |
You Might be Interested
23699