पिछले महीने बार्सिलोना में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस 2017 इवेंट में एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया का लोकप्रिय फीचर फोन नोकिया 3310 फिर से बाजार में लॉन्च किया गया। कंपनी ने नए नोकिया 3310 (2017) मॉडल को साधारण डिजाइन और स्टाइन के साथ लॉन्च किया जो कि पिछले डिवाइस से काफी अलग भी है। किंतु वहीं अब कंपनी ने इसके लक्जरी वेरियंट की घोषणा की है। Also Read - HMD Global अब Nokia 6300 और Nokia 8000 के मॉर्डन 4G वर्जन को करेगा लॉन्च
Also Read - Google Pixel 3 Lite की ये स्पेसिफिकेशन हुई लीककंपनी ने नोकिया 3310 (2017) के लक्जरी वेरियंट को सुप्रीमो पुतिन नाम दिया गया है और यह डिवाइस केवल रूस में ही लॉन्च हुआ है। यह डिवाइस रूस के राष्ट्रपति ‘व्लादिमिर पुतिन’ के नाम से इंस्पायर है। इसके बैक पैनल पर व्लादिमिर पुतिन का गोल्ड प्लेटेट पोट्रेट लगा हुआ है। जिसके चारों ओर गोल्ड रिंग है और उस पर रशिया का नेशनल एंथम का कोट है। Androidauthority वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार नया नोकिया 3310 सुप्रीमो पुतिन डिवाइस वुडन केस और वैलवेट कवर से निर्मित है। फोन का फ्रंट बटन गोल्ड प्लेटेड है और उस पर रशियन कोट ऑफ आर्म्स की तस्वीर बनी हुई है। Also Read - क्या हुआ जब नोकिया 3310 को दिया गया 10 लाख वोल्ट की बिजली का झटका?
इसे भी देखें: नोकिया 3310 को नए अवतार में किया गया पेश; ये हैं इसके सबसे बढ़िया फीचर्स…
नोकिया 3310 सुप्रीमो पुतिन की कीमत की बात करें तो इस लक्जरी डिवाइस की कीमत 99,000 रशियन रुबल्स है यानि लगभग 1,12,785 रुपए है। फिलहाल यह फोन केवल रूस में ही लॉन्च किया गया है। हालांकि अन्य देशों में इस अधिक खरीदार नहीं होंगे। क्योंकि इसे रशिया और पुतिन के प्रंशसकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
हालांकि नोकिया 3310 (2017) के साधारण वेरियंट को 49 यूरो यानि लगभग 3,500 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस जल्द ही कई देशों में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। वहीं भारत में इस साल दूसरे तिमाही तक इसके दस्तक देने की उम्मीद है।
नया नोकिया 3310 पिछले मॉडल से 10 गुना अधिक बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इसकी बैटरी 22 घंटे का टॉकटाइम और लगभग एक महीने का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। इसमें 2-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया है साथ ही इसके साथ एलईडी फ्लैश भी उपलब्ध है।
इसे भी देखें: 17 साल पहले के नोकिया 3310 और आज के नोकिया 3310 में हैं ये 10 अंतर