Nokia 3.1 Plus, Nokia 5 और Nokia 6 पहले ही Android OS के साथ गीकबेंच पर देखा जा चुका है। अब नोकिया 5.1 प्लस को भी एंड्रॉइड पाई के साथ स्पॉट किया गया है। HMD Global ने नोकिया 5.1 को पिछले साल मई 2018 में लॉन्च किया था। यह फोन एंड्रॉइड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स आता है।
इसके अलावा नोकिया 3.1 प्लस को भी गीकबेंच पर तीन बार स्पॉट किया जा चुका है जिससे पता चलता है कि इस हैंडसेट को जल्द ही एंड्रॉइड पाई मिल जाएगा। Also Read - Nokia Lite Earbuds हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज करके 36 घंटे तक कर सकते हैं इस्तेमाल
Also Read - Nokia एक साथ कई स्मार्टफोन आज करेगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर बात
नोकिया के ये स्मार्टफोन गूगल एंड्रॉइड वन प्रोग्राम के तहत आते हैं। इसका मतलब है कि इन्हें दो साल तक गूगल के लगातार नए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। गूगल का एंड्रॉइड 9 पाई कई सुधार के साथ आता है जिनमें UI चेंज, जेश्चर बेस्ड नेविगेशन जैसे कई सुधार हैं। नोकिया के Nokia 8 Sirocco, Nokia 5.1 Plus, Nokia 8, Nokia X5, Nokia 6.1 Plus, और Nokia 7.1 को पहले ही एंड्रॉइड पाई अपडेट लिस्ट में शामिल हैं। Also Read - Flipkart लाया Nokia Bluetooth Headset T2000 और Nokia TWS ANC T3110, जानें कीमत और खूबियां
Nokia 5.1 स्पेसिफिकेशंस
नोकिया 5.1 में 5.5-इंच फुल HD+ डिस्प्ले और 2160 x 1080 रिजॉल्यूशन पिक्सल व 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P18 CPU और 2जीबी/3जीबी रैम व 16जीबी/32जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आती है। कंपनी का यह फोन 16GB/32GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक में 16मेगापिक्सल का कैमरा है जो ड्यूल LED dual-tone फ्लैश के साथ आत है। इसमें 8मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2,970mAh की बैटरी है।