Nokia ने मार्च 2020 में अपने कई डिवाइसेज ग्लोबली लॉन्च किए थे। इन डिवासेज में Nokia 8.3 5G, Nokia 5.3, Nokia 1.3 और Nokia 5310 2020 म्यूजिक फीचर फोन शामिल थे। HMD Global द्वारा इन डिवाइसेज के अनाउंसमेंट के तुरंत बाद ही Nokia India ने अपनी साइट पर Nokia 5.3 और Nokia 5310 2020 म्यूजिक फीचर फोन को लिस्ट कर लिया था। इन दोनों डिवाइसेज में से Nokia 5310 2020 म्यूजिक फीचर फोन को भारत में 3,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, Nokia 5.3 को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। Also Read - Nokia 6300 4G फीचर फोन WhatsApp सपोर्ट के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च
हाल ही में आई The Mobile Indian की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Nokia 5.3 के साथ दो अन्य बजट डिवाइसेज को भी भारत में लॉन्च करने वाली है। Nokia 5.3 के अलावा अन्य दो कौन से बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में Bluetooth SIG ने Nokia TA-1239, TA-1258, TA-1298 और TA-1292 मॉडल नंबर्स को सर्टिफाइड किया है। इनमें से मॉडल नंबर TA-1258 को Nokia C3 कहा जा रहा है। इसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। Also Read - Nokia 3.4 Vs Nokia 5.4: कैमरे से लेकर फीचर्स तक क्या है अंतर? जानें
दो अन्य डिवाइसेज भी हो सकते हैं लॉन्च
NokiaMob.net की रिपोर्ट को मानें तो Nokia TA-1239, TA-1298, और TA-1292 मॉडल नंबर्स भी Nokia C3 के ही हैं। इन रिपोर्ट्स को मानें तो HMD Global Nokia 5.3 के साथ ही Nokia C3 को भी जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है। बात अगर Nokia 1.3 की करें तो ये तीसरा बजट स्मार्टफोन होगा, जिसे कंपनी जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, ये साफ कर दें की Nokia C3 और Nokia 1.3 के लॉन्च के बारे में केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। Also Read - 4000mAh बैटरी वाला Nokia 1.4 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Nokia 5.3 के साथ इन दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा या नहीं ये तो बाद में पता चलेगा। HMD Global भी भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में काफी एक्टिव हो गई है। खास तौर पर भारतीय बाजार में Nokia ब्रांड को एक बार फिर से खड़ा करने के लिए कंपनी लगातार अपने मिड और बजट रेंज के स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च कर रही है। Nokia के ये अपकमिंग बजट स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को कड़ी चुनौती देने वाले हैं।
Nokia 5.3 के स्पेसिफिकेशन्स
भारत में आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले मिड बजट रेंज के स्मार्टफोन Nokia 5.3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5-inch की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 665 SoC मिड रेंज के प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन 6GB RAM + 64GB स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आएगी। इसके इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400GB तक एक्सपेंड की जा सकेगी।
Android One प्लेटफॉर्म के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिलेगा। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP के दो अन्य कैमरे दिए जाएंगे। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन का लुक और डिजाइन Nokia 7.2 की तरह ही दिया जाएगा।
फोन को पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी और ये USB Type C चार्जिंग जैक के साथ आएगा। फोन के बैक में रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन ड्यूल 4G सिम कार्ड को सपोर्ट करेगा। फोन में Wi-Fi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जा सकेंगे। साथ ही, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा।
Features | Nokia 5.3 |
---|---|
Price | -TBA |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 6.5 Inch |
Internal Memory | 64GB |
Rear Camera | 13 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP |
Front Camera | 8 MP front camera |
Battery | 4000 mAh |