Nokia 5.3 का भारत में इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस स्मार्टफोन को Nokia India की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Nokia की पैरेंट कंपनी HMD Global ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। जो यह बताता है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके की फीचर्स (मुख्य फीचर्स) जैसे कि क्वाड रियर कैमरा सेट-अप आदि के बारे में जानकारियां शेयर करनी शुरू कर दी है। इसे इस महीने की आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Nokia 3.4 Vs Moto E7 Power: कम कीमत में आने वाले इन दो स्मार्टफोन में कौन है बेहतर?
Nokia India ने अपने ट्विटर हैंडल से इस स्मार्टफोन को टीज करते हुए लिखा है, ‘ready to capture the right moment’ इसके ठीक नीचे लिखा है कि Nokia 5.3 जल्द आ रहा है। कंपनी ने इसे ग्लोबल बाजार में EUR 189 (लगभग 15,200 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। भारत में इसे इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Nokia 3.4 की Amazon और Flipkart पर Sale आज से, जानें कीमत और Offers
Never miss out on capturing your favourite moments with the Nokia 5.3 #Nokia5dot3 pic.twitter.com/Rt2TtiA68s Also Read - Nokia 6300 4G फीचर फोन WhatsApp सपोर्ट के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) August 18, 2020
संभावित फीचर्स
फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो ये 6.55 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल में 2.5D प्रोटेक्शन ग्लास दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल में स्क्रैच रेसिसटेंस पैनल दिया जा सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 665 SoC पर रन कर सकता है। फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता सकता है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक एक्सपेंड की जा सकती है।
कैमरा
Nokia 5.3 के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 5MP का सेकेंडरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का ही मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन के बैक में कैमरे का डिजाइन Nokia 7.2 की तरह ही दिया जा सकता है। बैक पैनल में LED फ्लैश भी दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Nokia 5.3 में स्टॉक Android 10 और डेडिकेटेड Google Assistant बटन भी दिया जा सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी, USB Type C के साथ दिया जा सकता है।
Features | Nokia 5.3 |
---|---|
Price | -TBA |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 6.55 inch Full HD+ |
Internal Memory | 64GB |
Rear Camera | 13 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP |
Front Camera | 8 MP front camera |
Battery | 4000 mAh |