HMD Global और Amazon India मिलकर मिड-रेंज स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को बंपर डिस्काउंट के साथ बेच रहे हैं। Amazon की लिस्टिंग के मुताबिक, ग्राहक इस स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट को 20,499 रुपये की रीटेल कीमत में लॉन्च किया था। बाद में Nokia ने 6.1 plus की कीमत को घटा कर 18,000 रुपये कर दिया गया था। अब Amazon India ने इस स्मार्टफोन की कीमत को 10,999 रुपये पर लिस्ट कर दिया है, जो कि 61 प्रतिशत का डिस्काउंट होता है। इसके अलावा HDFC बैंक डेबिट कार्ड के जरिए ग्राहक 6.1 plus को 5 प्रतिशत के एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। Also Read - 5 बैक कैमरों के साथ आ रहा Nokia N73 स्मार्टफोन, मिल सकता है 200MP मेन कैमरा
इस तरह आप 6.1 plus को 10,449 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराने पर 7,200 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहक No Cost EMI भी करा सकते हैं। इस डील के साथ Nokia 6.1 Plus 6GB रैम वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक बन गया है। Also Read - 5,050mAh की तगड़ी बैटरी के साथ Nokia G21 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Also Read - Nokia G21 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगी 5,050mAh की तगड़ी बैटरी
6.1 Plus को कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। इस हफ्ते के आखिर में होने वाले HMD Global’s IFA 2019 में कंपनी 6.1 plus का अपग्रेड भी लॉन्च कर सकती है। ऐसे में एक साल पुराना स्मार्टफोन खरीदना समझदारी नहीं लगती है। हालांकि इस स्मार्टफोन की कई अच्छाइयां भी है, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। Nokia 6.1 Plus की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल सॉफ्टवेयर है। इस स्मार्टफोन में Android 9 Pie OS है और इसे अपने प्राइस सेगमेंट में शामिल अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले Android 10 अपडेट भी जल्द मिल सकती है।
इसके अलाव स्मार्टफोन में Nokia 6.1 Plus में 5.8-इंच IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 636 SoC दिया गया है, जो Adreno 509 GPU के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो 6.1 Plus एक ड्यूल कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें एक 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर है। बैटरी की बात करें तो इसमें 3,060 एमएएच बैटरी दी गई है।
Features | Nokia 6.1 Plus |
---|---|
Price | 15999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 636 SoC, octa-core CPU |
OS | Android 8.1 Oreo |
Display | IPS LCD Display-5.8-inch-FHD+ (2280×1080 pixels) |
Internal Memory | 64GB internal storage, 4GB RAM |
Rear Camera | Dual 16MP f/2.0 sensor + 5MP sensor with f/2.2 aperture |
Front Camera | 16MP sensor with f/2.0 aperture |
Battery | 3,060mAh battery |
You Might be Interested
15999