HMD Global के ब्रांड को मैनेज करने वाली Nokia अाज अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। नोकिया 7.1 के नाम से आने वाला यह स्मार्टफोन लंदन में होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किया जा सकता है। यह इवेंट शाम 5 बजे (ब्रिटिश समय) आयोजित होगा। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट रात 9:30 बजे होगा। इसके अलावा इस इवेंट में नोकिया 7.1 प्लस भी लॉन्च किया जा सकता है, जो की नोकिया 7 प्लस का ही अपग्रेड वर्जन है और इसे इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
नोकिया 7.1 लॉन्च इवेंट कंपनी के अॉफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा। यह लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे होगी। इवेंट देखने के लिए आपरको यूट्यूब में जाना होगा और नोकिया के अॉफिशियल चैनल पर जाने के बाद लाइव वीडियो पर क्लिक करना होगा या नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर आप इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
Nokia 7.1, Nokia 7.1 Plus स्पेसिफिकेशंस
नोकिया 7.1 एक अफॉर्डेबल डिवाइस होगा और नोकिया 7.1 प्लस एक फ्लैगशिप डिवाइस के आसपास की स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। नोकिया 7.1 में क्वाॅलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC हो सकता है और यह 3 जीबी रैम / 32 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसका एक और रैम वेरिएंट हो सकता है जो की 4 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज होगा। नोकिया 7.1 प्लस क्वॉलकॉम 710 SoC के साथ आ सकता है और इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।
दोनों ही स्मार्टफोन में नॉच डिस्पले हो सकता है और ये दोनों एंड्रॉइड वन प्रोग्राम का हिस्सा होंगे। एेसा भी हो सकता है कि नोकिया डिवाइस को एंड्रॉइड 9 पाई के साथ लॉन्च कर अपने फैंस को सर्प्राइज कर दें, क्योंकि कंपनी मार्केट में पहले से मौजूद नोकिया 7 प्लस में पहले ही लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट रोल-आउट कर चुकी है।